home page

गन्ने की कीमतों में सरकार ने किया इजाफा, किसानो को मिलेगा अच्छा फायदा

राजस्थान सरकार ने गन्ना उत्पादन करने वाले किसानो के लिए गन्ना मूल्य में 10 रु की बढ़ोतरी कर दी है जिससे प्रदेश में गन्ना किसानो को काफी फायदा होने वाला है। प्रति क्विंटल की दर पर अब 10 रु अधिक का फायदा किसानो को होने वाला है। 
 | 
sugercane
राजस्थान : देश में हर राज्य में गन्ना की कीमते अलग अलग है। प्रदेश सरकार समय समय पर किसानो के लिए गन्ने की खरीद कीमतों में इजाफा करती है। जिससे किसानो को काफी मदद मिलती है। फ़िलहाल राजस्थान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के गन्ना किसानो के लिए खरीद मूल्य पर 10 रु प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी की है। राजस्थान राज्य में श्री गंगानगर में अधिकतर गन्ने का उत्पादन होता है। ऐसे में इस क्षेत्र के किसानो को काफी अच्छा लाभ मिलेगा। 

राजस्थान सरकार ने हाल ही में 10 रु प्रति क्विंटल पर इजाफा किया है। जिसके कारण गन्ने की अगेती फसल का मूल्य अब 401 रु एवं मध्य किस्म का मूल्य 391 रु एवं पछेती किस्म का मूल्य 386 रु की कीमत पर खरीद होने वाली है। राजस्थान राज्य में गन्ना उत्पादन में हजारो किसानो जुड़े है। और इस बढ़ोतरी से उनको काफी फायदा प्रति किवंटल के दर से होने वाला है। राजस्थान राज्य में सर्वाधिक गन्ना उत्पादन गंगानगर, बूंदी एवं चित्तुर में होता है राजस्थान राज्य में गन्ना उत्पादक किसानो काफी लम्बे समय से गन्ने की कीमतों में इजाफे का इंतजार कर रहे थे। और अब ये इंतजार खत्म हो चूका है। किसानो की गन्ने के मूल्य बढ़ाने को मांग को सरकार ने पूर्ण कर दिया है। 10 रु प्रति क्विंटल के इजाफा गन्ने पर हो चूका है। 

देश के अन्य राज्यों में गन्ने की कीमत 

पंजाब राज्य में भी सरकार ने गन्ने की खरीद मूल्य पर हाल ही में 10 रु की बढ़ोतरी की घोषणा की है जिसके बाद गन्ने का मूल्य पंजाब राज्य में 401 रु प्रति क्विंटल हो चुके है, हालाँकि ये बढ़ी हुई कीमते राज्य में साल 2024 से 2025 के पिराई सीजन के दौरान लागु होने वाले है। पंजाब राज्य में इससे किसानो को अच्छा फायदा होने वाला है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने इसकी जानकारी हाल ही में ट्विटर पर पोस्ट के जरिये दी थी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now