दिल्ली-NCR में सब्जियों की कीमतें आसमान पर, शिमला मिर्च-गोभी 140 रुपये किलो!

Saloni Yadav
Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor
Sep 9, 2025 • 1:55 PM
https://nflspice.com/agriculture/vegetable-prices-in-delhi-ncr-on-the-sky-capsicum-cabbage-rs-140-kg
Copied
दिल्ली-NCR में सब्जियों की कीमतें आसमान पर, शिमला मिर्च-गोभी 140 रुपये किलो!

दिल्ली-एनसीआर में सब्जियों के दाम सुनकर आम आदमी की जेब ढीली हो रही है. शिमला मिर्च और गोभी 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं वहीं बैंगन और करेला भी 80 रुपये किलो के पार बिक रहे हैं. बाजार में सब्जियों की कमी और थोक दामों में उछाल ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सब्जियों के साम एकदम से बढ़ने के पीछे देशभर में हो रही भारी बारिश को बताया जा रहा है और बारिश के बाद बाढ़ ने हालात ख़राब कर दिए है. सब्जियों के दाम बढ़ने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है.

बाढ़ ने बिगाड़ा खेल

उत्तर भारत में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. पंजाब और हिमाचल प्रदेश, जहां से दिल्ली-एनसीआर को सब्जियों की बड़ी आपूर्ति होती है वहां फसलें बर्बाद हो गईं. यमुना किनारे की खेती भी पानी में डूब गई. नतीजा? मंडियों में सब्जियों की सप्लाई घट गई और दाम आसमान छूने लगे.

मंडी में थोक दामों का हाल

आजादपुर मंडी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, थोक दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है:

  • शिमला मिर्च: 2800 रुपये से बढ़कर 4000 रुपये प्रति क्विंटल

  • टमाटर: 2311 रुपये से 2578 रुपये प्रति क्विंटल

  • बैंगन: 1267 रुपये से 1700 रुपये प्रति क्विंटल

  • घीया: 1200 रुपये से 1500 रुपये प्रति क्विंटल

खुदरा बाजार में जेब पर मार

खुदरा बाजारों में हालात और चिंताजनक हैं. बंद गोभी, बैंगन और करेला 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं जबकि घीया 60 रुपये किलो बिक रही है. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सप्लाई की कमी के चलते दामों में यह उछाल आया है.

कब मिलेगी राहत?

व्यापारियों के मुताबिक, मौजूदा हालात को देखते हुए अगले एक महीने तक सब्जियों के दाम कम होने की उम्मीद कम है. सप्लाई चेन ठीक होने में समय लगेगा जिसका असर आम आदमी की थाली पर पड़ रहा है.

बढ़ती महंगाई ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. सब्जियों के दाम दोगुने होने से रसोई का खर्च बढ़ गया है. लोग अब सस्ते विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन बाजार में हर चीज महंगी हो रही है. अब ये देखने वाली बात होगी की कब आम जनता को इस महंगाई से रहत मिलेगी और वे अपनी रसोई के बजट को ठीक कर पायेंगे.

favorite Follow us for the latest updates:

Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor

सलोनी यादव (Managing Editor): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं।

आपकी पसंद की ख़बरें

Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu