home page

किसानो पर सरकार मेहरबान, गेहू पर मिलेगा 150 रु बोनस, MSP से ऊपर बिक रहा है गेहू

फ़िलहाल देश की अलग अलग मंडियों में गेहू की कीमत MSP दर से अधिक चल रही है। सरकार ने गेहू की बढ़ती कीमतों को नियंत्रण करने के लिए जरुरी कदम भी उठाये है लेकिन फ़िलहाल इसका असर नजर नहीं आ रहा है। वही पर दूसरी तरफ राजस्थान राज्य के किसानो पर सरकार मेहरबान हो चुकी है। गेहू के लिए 150 रु बोनस का रास्ता भी साफ हो गया है। बजट में राजस्थान के किसानो को बोनस की घोषणा की गई है। 
 | 
wheat bonus

गेहू की बढ़ती कीमते फ़िलहाल सरकार के लिए सरदर्द बनी हुई है। क्योकि बढ़ती महंगाई दर को कण्ट्रोल में करना जरुरी है। और इसके लिए सरकार ने जरुरी कदम भी उठाये है। OMSS के जरिये गेहू की लिमिट को भी हाल ही में बढ़ाया गया है। जिसका थोड़ा बहुत असर जरूर गेहू की कीमतों में हुआ है। लेकिन अभी भी गेहू की कीमत MSP दर से अधिक मंडियों में चल रही है। वही पर दूसरी तरफ राजस्थान राज्य के किसानो पर सरकार मेहरबान है। हाल ही में जारी बजट में गेहू पर 150 रु के बोनस को लेकर रास्ता साफ हो चूका है। गेहू का MSP रेट केंद्र सरकार ने साल 2025 से 2026 के लिए 2425 रु तय किया हुआ है। राजस्थान राज्य सरकार किसानो को MSP पर 150 रु टॉप अप बोनस देने वाली है। 

MSP से ऊपर चल रही है देश में गेहू की कीमत 

गेहू की खरीद अलग अलग राज्यों में मार्च एवं अप्रेल महीने से शुरू होने वाली है। वही पर इस बार गेहू का MSP रेट भी केंद्र सरकार ने बढ़ाया है। लेकिन देश की अलग अलग मंडियों में गेहू की कीमत फ़िलहाल MSP दर से ऊपर ही चल रही है। मंडियों में फ़िलहाल गेहू की कीमत क्या है इसकी जानकारी निचे दी गई है। 

टोंक मंडी में गेहू देशी की औसत कीमत 2937 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही थी। जबकि टीकमगढ़ मंडी में गेहू की कीमत 3000 रु औसत रही है। उज्जैन मंडी में गेहू मिल क्वालिटी की कीमत 3145 रु एवं उमरिया मंडी में गेहू 2750 रु प्रति क्विंटल की दर से बिका है। उन्नावो मंडी में गेहू दारा की कीमत 2865 रु औसत रही है। मंडी टिमरनी में गेहू की औसत कीमत 3131 रु एवं दारा गेहू की कीमत सियाणा मंडी में 2750 रु औसत रही है। शामली मंडी में दारा गेहू 3000 रु की औसत कीमत पर बिका है। सीहोर मंडी में गेहू लोकवन का भाव 3152 रु प्रति क्विंटल की दर से औसत रहा है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now