हुंडई फैंस का इंतजार खत्म, भारत ऑटो मोबिलिटी एक्सपो में लांच होगी Hundai Creta Ev
हुंडई Creta EV में मिलेंगे दमदार फीचर
कंपनी इस कार में काफी कुछ ख़ास अपने कस्टमर को देने वाली है। इसका इंटीरियर काफी लाजवाब है। इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर मिलेगा लेकिन क्रेटा का जो मॉडल पेट्रोल डीजल में उसके हिसाब से थोड़ा बहुत ही बदलाव इसके इंटीरियर एवं एक्सटेरियर में होने वाला है। हालाँकि इसमें डिजिटल स्क्रीन डैशबोर्ड, सनरूफ सिस्टम, V2L एवं अन्य कई ख़ास सिक्योरिटी फीचर शामिल किये गए है। इसमें 6 एयरबैग्स, 360 कैमरा सेटअप, लेवल 2 ADAS सिक्योरिटी सिस्टम से ये कार पूरी तरह से एडवांस बनाई गई है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
क्रेटा vs Creta EV के इंटीरियर एवं एक्सटेरियर में क्या होगा बदलाव
क्रेटा एवं क्रेटा EV के मॉडल में कुछ ख़ास बदलाव नहीं है लेकिन इसमें फ्रंट ग्रिल को क्लोज़ करना और नए पिक्सल डिटेलिंग के साथ फ्रंट और रियर बंपर जैसे बदलाव क्रेटा EV में मिलने वाले है। इसके साथ ही इसमें 17-इंच के एयरो अलॉय व्हील्स जो की इसके लुक को काफी जबरदस्त बनाएंगे और कंपनी ने इसमें चार्जिंग पोर्ट सामने की तरफ दिया है। जबकि इंटीरियर में इसमें केबिन में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो की पॉवरफुल एंड्राइड एवं iphone कँनेटिविटी के साथ मिलने वाला है नया सेंट्रल कंसोल, और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधा भी इसमें शामिल होंगी, क्रेटा EV में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स भी शामिल किये गए है।
बैटरी की क्षमता क्या है
कंपनी ने इस मॉडल में दो विकल्प दिए है जो की पहला 42kWh एवं दूसरा 51kWh के साथ है। पहले विकल्प के साथ इसमें सिंगल चार्ज में अधिकतम 390km का सफर हो सकता है। जबकि दूसरे विकल्प के साथ इसमें 473km का सफर तय हो सकता है। हालाँकि कंपनी ने इसमें फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा दी है तो ऐसे में मात्र 1 घंटे में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि सामान्य चार्जर की मदद से इसको (11kW) 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
अलग अलग कलर का मिलेगा विकल्प
Creta EV अभी लांच नहीं हुई है लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक लोगो को ये चार अलग अलग वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम, और एक्सीलेंस के विकल्प मौजूद होंगे। और इसके साथ ही ये 8 मोनोटोन एवं 2 ड्यूल टन कलर के विकल्प के साथ आने वाली है। इसमें टोटल 10 रंगो के चुनाव का विकल्प मिलने वाला है। दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो में इस कार को लांच किया जाने वाला है।
क्रेटा का पहले से ही मार्किट में काफी नाम है ये मॉडल लोगो द्वारा काफी पसंद किया जाता है। मारुती की ब्रेज़ा एवं हुंडई की क्रेटा को लोग काफी पसंद करते है लेकिन मार्किट में और भी कंपनी है जिनके कार मॉडल लोगो को पसंद है। हुंडई क्रेटा ev का मुकाबला टाटा नेक्ससन EV , महिंद्रा XUV400 EV , MG ZS EV , BYD Atto 3 जैसी कार के साथ होने वाला है। ये मॉडल भी इसकी तरह ही अधिक रेंज देते है। और चार्जिंग एवं अन्य मामलों में क्रेटा EV को टक्कर देने में सक्षम है।