नए साल पर सोना हो चूका है सस्ता, जाने आज क्या खुले है सोना चाँदी के भाव
नए साल पर सस्ता हुआ सोना
IBJA के मुताबिक आज सोने की कीमत 999 प्योरिटी के साथ 24 कैरेट सोना आज 76162 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है, जबकि आअज 995 प्योरिटी वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 75857 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत आज 69764 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है, 18k सोने की कीमत आज 57122 रु एवं 14k सोने की कीमत आज 44555 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। आपको बता दे की ये सोना चाँदी की खुरदरा कीमत है इसमें GST या अन्य शुल्क शामिल नहीं है। जबकि सोना चाँदी से निर्मित वस्तुओ की खरीदारी पर GST एवं अन्य शुल्क देना होता है। आज चाँदी की कीमत 86017 रु प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
सोने की शुद्धता
शुद्धता के मामले में सोने में कैरेट की मात्रा निर्धारित की जाती है। जितना अधिक कैरेट होगा उतना ही अधिक शुद्ध सोना होगा, 24 कैरेट सर्वोत्तम शुद्ध सोना होता है इसमें किसी भी धातु की मिश्रण नहीं होता है लेकिन 24 कैरेट सोना काफी नरम होने के कारण इसमें आभूषण एवं अन्य वस्तुओ का निर्माण नहीं होता है इसके लिए कुछ अन्य धातुओं का मिश्रण करके 22k , 18k , 14k सोने की क्वालिटी बनाई जाती है और इससे आभूषण एवं अन्य वस्तुओ का निर्माण किया जाता है। सोने की शुद्धता निचे देख सकते है।
- 24k सोना -: सर्वोत्तम शुद्ध क्वालिटी का सोना 24 कैरेट का होता है, ये चमकदार एवं मुलायम होता है इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण नहीं होता है, लेकिन ये निवेश के लिए उपयुक्त है आभूषण निर्माण में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।
- 22 कैरेट सोना -: 22 कैरेट सोने में 91.6% शुद्ध सोना होता है और बाकी 8.4% अन्य धातु शामिल होती है जैसे चांदी, तांबा या जस्ता, ये 24 कैरेट सोने में कुछ धातुओं के मिश्रण करके बनाया जाता है। इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने में सबसे ज्यादा होता है क्योंकि यह मजबूत होता है और लंबे समय तक टिकता है।
- 18 कैरेट सोना -: 18 कैरेट सोने में 75% शुद्ध सोना और 25% अन्य धातुएं होती हैं। ये 22 कैरेट की तुलना में अधिक मजबत एवं टिकाऊ होता है, इसका रंग थोड़ा हल्का होता है और इसे खासतौर पर फैशन ज्वेलरी और रोजाना उपयोग होने वाली जवेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सोने चाँदी की परख के लिए हॉलमार्किंग
सोने चाँदी की शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए हॉलमार्किंग का उपयोग होता है जो की BIS द्वारा जारी की गई है। हर कैरेट के लिए अलग अलग हॉलमार्क होता है। इसमें 24 कैरेट के लिए 999 हॉलमार्क होता है, जबकि 22 कैरेट सोने की शुद्धता के लिए 916 हॉलमार्क होता है, ऐसे ही 18 कैरेट के लिए 750 एवं 14 कैरेट के लिए 585 हॉलमार्क सिस्टम होता है, ये सोना चाँदी निर्मित वस्तुओ एवं आभूषण पर अंकित होता है।