भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन नजदीक आने के साथ ही सोने की कीमतों में फिर से तेजी आई है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,10,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यह पिछले दिन के 1,09,750 रुपये से करीब 880 रुपये ज्यादा है। वहीं, चांदी की कीमत भी 1,27,791 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
आज का सोने चांदी का भाव पिछले कुछ दिनों के मुकाबले में देखा जाये तो थोड़ा सा ऊपर की और गया है लेकिन परेशानी की बात ये है की ये लगातार थोड़ा थोड़ा करके ऊपर की और जा रहा है. ऐसे में आने वाले समय में सोने की कीमतें डेढ़ लाख के आसपास भी जा सकती है. जानिए आज का भाव -
- 24 कैरेट सोना: 1,09,511 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: 1,00,312 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: 82,133 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट सोना: 64,064 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी: 1,27,791 रुपये प्रति किलोग्राम
निवेशकों में उत्साह है तो खरीदारों की जेब पर बोझ
सोने की कीमतों में इस तेजी ने निवेशकों में उत्साह बढ़ाया है। लेकिन, आम खरीदारों के लिए यह महंगाई चिंता का कारण बन रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,09,511 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब त्योहारी मांग के चलते कीमतों में और इजाफा हो रहा है।
एमसीएक्स पर वायदा भाव में हल्की गिरावट
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर वायदा सोना 148 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,09,222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दिसंबर अनुबंध भी 111 रुपये कम होकर 1,10,323 रुपये पर रहा। फिर भी, बाजार में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है।
सोना खरीदने से पहले यह जांच लें
अगर आप सोने के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो हॉलमार्क की जांच जरूर करें। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा दिया गया हॉलमार्क सोने की शुद्धता की गारंटी देता है। 24, 22, 18, या 14 कैरेट सोने के लिए अलग-अलग हॉलमार्क चिह्न होते हैं। बिना हॉलमार्क वाला सोना मिलावटी हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें। त्योहारी सीजन में सोने की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। निवेश करने या आभूषण खरीदने से पहले बाजार के ताजा रुझानों पर नजर रखें।
favorite
Follow us for the latest updates:
verified_user
Disclaimer:
This post has been edited/updated as per website guidelines. Contact Admin for any disputes.