home page

सस्ता हो चुकी है सोना चाँदी की कीमत, निवेश से पहले जाने आज क्या है 24 कैरेट सोने की कीमत

सोना चाँदी की कीमतों में मामूली कटौती दर्ज हुई है, आज 24 कैरेट सोना 76296 रु एवं चाँदी 87430 रु पर बिक रही है, आज सोमवार के दिन सोना 200 रु तक सस्ता हुआ है वही पर चाँदी की कीमत आज 400 रु तक कम हुई है। 
 | 
Gold rate today
सोना चाँदी की कीमतों में आज कटौती दर्ज की गई है, आज सोना 24 कैरेट का भाव 76 हजार के ऊपर बना हुआ है जबकि चाँदी की कीमत आज 87 हजार रु प्रति किलोग्राम के ऊपर बना हुआ है, फ़िलहाल सोना चाँदी बाजारों में ख़ास मांग न होने के कारण भाव स्थिर चल रहे है। मामूली कटौती के साथ भाव में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव जारी है, देश में आज इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के रेट जारी किये जा चुके है आपको जानकारी के लिए बता दे की ये खुरदरा भाव होते है जिनमे GST या अन्य प्रकार का जवेलरी मेकिंग शुल्क शामिल नहीं होता है। धातुओं की शुद्धता के आधार पर ये भाव होते है। 

देश में आज सोने की कीमत 

आज 999 प्योरिटी के साथ शुद्ध 24 कैरेट सोने की कीमत 76296 रु प्रति दस ग्राम पर खुली है जो की शाम तक बदल सकती है, इसकी  अपडेट भी यहाँ पर दी जाएगी, आज 995 प्योरिटी के साथ 23 कैरेट सोने की कीमत 75990 रु प्रति दस ग्राम पर बनी हुई है। आभूषण निर्माण में सर्वाधिक 22 एवं 18 कैरेट सोने का उपयोग होता है और आज 916 प्योरिटी वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 69887 रु प्रति दस ग्राम पर बनी हुई है। वही पर आज 18 कैरेट सोने की कीमत 57222 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है , न्यूनतम गुणवव्ता वाले 585 शुद्धता के साथ 14 कैरेट सोने की कीमत आज 44633 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। 

चाँदी की कीमतों में कटौती 

आज चाँदी की कीमतों में अच्छी कटौती हुई है शुक्रवार के दिन सुबह के समय  चाँदी की कीमत 88434 रु प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी जो की आज सुबह के समय कटौती के साथ 87430 रु प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। जो लोग सोना चाँदी की खरीदारी करते है उनको भावो की जानकारी होनी जरुरी है, इससे फ्रॉड होने के चांस कम हो जाते है लेकिन आपको बता दे की यहाँ पर खुरदरा भाव की जानकारी दी गई है न की GST एवं अन्य शुल्क के साथ, इसलिए आभूषण के रेट जानने के लिए इसमें आपको मेकिंग शुल्क एवं GST की जानकारी होनी जरुरी है ये जानकारी आप विश्वनीय जवेलर्स से ले सकते है। 

सोना चाँदी खरीदारी से पहले जाने ले महत्वपूर्ण बाते 

जो लोग सोना चाँदी की खरीदारी कभी कभी करते है उनको कुछ जानकारी होनी जरुरी है जैसे की सोना चाँदी की शुद्धता, हॉलमार्किंग, GST एवं मेकिंग चार्ज आदि, पुरे देश में सोना चाँदी पर GST शुल्क एक समान होता है लेकिन मेकिंग चार्ज अलग अलग होता है, जो की जवेलरी के डिज़ाइन एवं तौल पर निर्भर करता है ये जवेलर्स की तरह से तय होता है, जबकि हॉलमार्किंग पुरे देश में लागु है, जो की आभूषण में धातुओं की शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए होती है, हॉलमार्किंग युक्त आभूषण खरीदने पर फर्जीवाड़े की संभावना खत्म हो जाती है। 

सोने की शुद्धता के बारे में बात करे तो सर्वोत्तम शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है इसमें किसी अन्य धातु का मिश्रण नहीं होता है और ये आमतौर पर निवेश के लिए उपयोग होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 91 प्रतिशत शुद्ध सोना एवं 9 प्रतिशत जिंक, ताम्बा जैसी धातुओं शामिल होती है जो की सोने से निर्मित आभूषणों में मजबूती के लिए उपयोग होती है, 18 कैरेट सोने का उपयोग भी आभूषण में होता है और ये 22 कैरेट सोने से थोड़ा सस्ता एवं इसमें शुद्ध सोने की मात्रा भी कम होती है जबकि अन्य धातुओं का मिश्रण इसमें अधिक होने के कारण ये 22 कैरेट की तुलना में अधिक मजबूत होता है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now