साल 2025 की शुरुआत महंगाई के साथ, सोना चाँदी की कीमतों में इजाफा
नए साल की शुरुआत में तेजी आगामी सराफा बाजार भाव की और इशारा कर रही है, एक्सपर्ट के मुताबिक साल 2025 के दौरान सोना चाँदी की कीमतों में मजबूती आने की संभावना काफी अधिक नजर आ रही है। चाँदी की कीमते आगामी कुछ महीनो के दौरान 1 लाख रु तक के स्तर को पार कर सकती है जबकि सोने के वर्तमान लेवल को तोड़कर सोना 85 हजार के स्तर तक आगामी दिनों में जा सकता है। लेकिन बाजारों एवं मुद्रा में हो रहे बदलाव का असर सोना चाँदी की कीमतों पर होने के कारण कीमते अस्थिर हो सकती है।
साल 2024 में सोना चाँदी की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिले है। भारत में सोने की खपत काफी होती है शादी ब्याह के सीजन एवं त्योहारी सीजन में सोना चाँदी की जबरदस्त मांग होने के साथ साथ कीमतों में भी अच्छी खासी तेजी देखने को मिलती है। साल 2024 में इन कारणों एवं भू राजनितिक अस्थिरता के कारण सराफा बाजारों में तेजी बनी रही है। लोगो ने सोना चाँदी में निवेश कर पिछले साल काफी अच्छा मुनाफा भी अर्जित किया था। आने वाले कुछ महीनो के दौरान भी सोना चाँदी अच्छा खासा रिटर्न देने की संभावना है।
IBJA के मुताबिक सोने की कीमत
देश में इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक सोने की कीमत बढ़ चुकी है 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 76534 रु प्रति दस ग्राम पर खुली थी जो की अब बढ़त के साथ 76583 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। वही पर 995 प्योरिटी के साथ आज 23 कैरेट सोना 76276 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है लेकिन 1 जनवरी को इसकी कीमत सुबह के समय 76228 रु प्रति दस ग्राम पर खुली थी। आभूषण निर्माण में उपयोगी 22 कैरेट सोने की कीमत आज 70150 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। 1 जनवरी सुबह के समय ये कीमते 70105 रु प्रति दस ग्राम पर थी इसमें 48 रु तक की तेजी दर्ज हुई है। 18 कैरेट सोने की कीमत 57437 रु पर फ़िलहाल बनी हुई है लेकिन साल के पहले दिन ये कीमत सुबह के समय 57401 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही थी।
चाँदी की कीमत में इजाफा
साल की शुरुआत के साथ ही चाँदी की कीमत बढ़ चुकी है और आगामी कुछ महीनो के दौरान एक्सपर्ट के मुताबिक कीमतों में और इजाफा हो सकता है। फ़िलहाल चाँदी 86055 रु पर चल रही है लेकिन 1 जनवरी 2025 सुबह के समय ये कीमते 85900 रु पर चल रही थी। इसमें 155 रु तक का इजाफा दर्ज किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दे की इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से रोजाना सोमवार से शुक्रवार के दिन सोना चाँदी समेत अन्य धातुओं की कीमत दिन में 2 बार अपडेट की जाती है। हालाँकि सरकारी छुट्टी एवं रविवार एवं शनिवार के दिन IBJA कीमते जारी नहीं करता है। IBJA द्वारा जारी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है ये धातुओं की शुद्धता के आधार पर कीमत होती है।
फ़ोन से जान सकते है खुरदरा कीमत
सोना चाँदी की खुरदरा कीमत की जानकारी इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से रोजाना फ़ोन से SMS के जरिये भी दी जाती है। इसके लिए 8955664433 फ़ोन नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिये सोना चाँदी की रोजाना कीमतों की अपडेट ली जा सकती है। इसके साथ ही IBJA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये भी सोना चाँदी की कीमत की अपडेट रोजाना ली जा सकती है।