किसानों के लिए खुशखबरी: GST कटौती से खेती होगी सस्ती, ट्रैक्टर, टायर भी सस्ते

Saloni Yadav
Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor
Sep 5, 2025 • 12:54 PM
https://nflspice.com/business/good-news-for-farmers-farming-will-become-cheaper-due-to-gst-reduction-tractors-and-tyres-will-also-become-cheaper
Copied
किसानों के लिए खुशखबरी: GST कटौती से खेती होगी सस्ती, ट्रैक्टर, टायर भी सस्ते
केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खेती से जुड़े कई सामानों पर GST दरों में भारी कटौती की है. इससे ट्रैक्टर, टायर, और खेती के उपकरण अब पहले से कहीं सस्ते होंगे. यह फैसला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इस फैसले के बाद से खेती करना काफी सस्ता हो जायेगा और किसानों को बचत अधिक होने लगेगी. जैसा की आप सभी जानते है की पहले ट्रैक्टर और उनके टायर 12% और 18% टैक्स स्लैब में शामिल थे लेकिन इस नई GST निति के हिसाब से अब केवल 5% GST के दायरे में आएंगे. इसके अलावा, ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर सिस्टम, बायो-पेस्टीसाइड्स, और माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स पर भी टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. खेती, बागवानी, और कटाई के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर भी GST अब 5% ही लगेगा. आपको बता दें की यह कटौती किसानों के लिए वरदान साबित होगी. सस्ते उपकरण और मशीनरी से खेती की लागत कम होगी जिससे किसान ज्यादा उत्पादन कर सकेंगे. आधुनिक तकनीकों को अपनाना भी अब आसान होगा जो उनकी खेती को और फायदेमंद बनाएगा. विशेषज्ञों का इस मामले में कहना है कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा. यह GST कटौती न केवल किसानों की जेब पर बोझ कम करेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में निवेश को भी बढ़ावा देगी. सरकार का यह कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी जिंदगी बेहतर करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है. इससे न सिर्फ खेती बल्कि पूरे ग्रामीण भारत का विकास तेजी से होगा.
favorite Follow us for the latest updates:

Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor

सलोनी यादव (Managing Editor): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं।

आपकी पसंद की ख़बरें

Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu