सोना चाँदी की कीमतों में लगातार तेजी, जाने आज क्या खुला है 22 एवं 24 कैरेट सोने का भाव
आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की खुरदरा कीमत 77161 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। जबकि चाँदी एक किलो आज 89152 रु की खुरदरा कीमत पर है। आपको बता दे की खुरदरा कीमत धातु की शुद्धता के आधार पर कीमत होती है। इसमें कोई भी शुल्क यानि की GST एवं मेकिंग शुल्क जो आभूषण एवं अन्य वस्तुओ के निर्माण के दौरान आता है वो शामिल नहीं होता है। आइये जानते है आज देश में सोने एवं चाँदी की शुद्धता के आधार पर क्या कीमत चल रही है ....
सोने की खुरदरा कीमते
आज इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक 999 प्योरिटी वाले 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 77161 रु प्रति दस ग्राम पर है। वही पर आज 995 प्योरिटी के साथ 23 कैरेट सोने की कीमत 76852 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। जबकि सर्वाधिक मांग वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज 70680 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। आभूषण निर्माण में 22 कैरेट के साथ साथ 18 कैरेट एवं 14 कैरेट का उपयोग भी लोग करते है। खासतौर पर 22 एवं 18 कैरेट का उपयोग अधिकतम होता है। आज 18 कैरेट सोने की कीमत 57871 रु प्रति दस ग्राम पर है। जबकि 14 कैरेट सोने की कीमत आज 45139 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है।
चाँदी की कीमत में लगातार तेजी
साल 2025 की शुरुआत के बाद कोई भी ऐसा दिन नहीं आया है जिस दिन चाँदी की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ हो। लगातार तेजी के साथ चाँदी 89152 रु प्रति किलो ग्राम पर आ चुकी है ये चाँदी का वर्तमान खुरदरा भाव है। जबकि 6 जनवरी को सुबह के समय चाँदी की कीमत 87568 रु प्रति दस ग्राम पर खुली थी। आज तेजी आ चुकी है। इस साल चाँदी की कीमतों में काफी बड़ी तेजी की संभावना है। चाँदी 1 लाख रु तक के स्तर को पार कर सकती है।
SMS से जाने सोना चाँदी की खुरदरा कीमत
यदि आपको घर से रोजाना सोना चाँदी की कीमत फ़ोन पर SMS के जरिये जाननी है तो इसके लिए IBJA द्वारा जारी 8955664433 फ़ोन नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होती है। मिस्ड कॉल के बाद सोना चाँदी की जो खुरदरा कीमते चल रही है उसकी अपडेट आपको SMS के जरिये फ़ोन पर मिल जाती है। आपको जानकारी के लिए बता दे की सोना चाँदी की जो कीमते यहाँ पर दी गई है वो खुरदरा कीमते है। यदि GST एवं अन्य शुल्क के साथ कीमतों की जानकारी आपको लेनी है तो आप अपने नजदीकी विश्वनीय जवेलर्स से जानकारी ले सकते है। GST की जानकारी आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से भी ले सकते है लेकिन मेकिंग चार्ज अलग अलग होता है जो आभूषण निर्माण लागत के मुताबिक होता है। इसकी जानकारी जवेलर्स के पास ही मिल सकती है।