home page

सोना चांदी की कीमतों में बदलाव, क्रिसमस के मौके पर सस्ता हुआ सोना

सोना चांदी की कीमत पिछले 7 से 8 दिनों के मुकाबले आज काफी कम हो चुकी है। चांदी की कीमत एक सप्ताह में 5 हजार रु तो सोने की कीमत 3 हजार रु तक निचे आ चुकी है। 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम 75377 रु तो चांदी की कीमत 85133 रु पर चल रही है। 
 | 
Gold Rate today
24 कैरेट गोल्ड - 75377 रु प्रति दस ग्राम 
22 कैरेट गोल्ड - 69045 रु प्रति दस ग्राम 
18 कैरेट गोल्ड - 56533 रु प्रति दस ग्राम 
14 कैरेट गोल्ड - 44096 रु प्रति दस ग्राम 
1 किलोग्राम चांदी - 85133 रु 

Gold Rate : देश में सोना चांदी की कीमत काफी कम हो चुकी है। क्रिसमस के मौके पर अच्छी गिरावट सोने एवं चांदी की कीमत में दर्ज की गई है। फ़िलहाल सोना चांदी की खुरदरा कीमत एक सप्ताह के दौरान 4 से 5 हजार रु तक कम हो चुकी है। देश में फ़िलहाल 24 कैरेट शुद्ध सोना 75 हजार एवं चांदी 85 हजार के स्तर पर चल रही है। फ़िलहाल सोना चांदी की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव बना हुआ है। जिससे रेट ऊपर निचे हो रहे है। अभी शादी या कोई बड़ा फेस्टिवल सीजन नहीं है। जो की सोने एवं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी का संकेत देते हो। 

जिन लोगो को सोना चांदी की खरीदारी करनी है उनके लिए बेहतरीन मौका है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक आज भी सोना चांदी की कीमत कम हुई है। सोना 24 कैरेट खुरदरा भाव आज 75377 रु तो चांदी 85133 रु प्रति किलोग्राम के भाव पर चल रही है। आइये जानते है देश में शुद्धता के आधार पर सोने की कीमत क्या चल रही है।

24 कैरेट सोने की कीमत 

आमतौर पर 24 कैरेट सोने का उपयोग निवेश के लिए होता है। सोने के सिक्के, सोने की ईंटे आदि में काफी निवेश होता है। आज 24 कैरेट सोने की खुरदरा कीमत 75377 रु प्रति दस ग्राम पर बनी हुई है। जबकि शुक्रवार की सुबह सोने की कीमत 76547 रु प्रति दस ग्राम पर खुली थी। आज इनमे कटौती हुई है। 

22 एवं 23 कैरेट सोने की कीमत 

23 कैरेट सोना एकदम शुद्ध सोना नहीं होता है। इसमें कुछ फीसदी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। आज इसका रेट 75075 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत आज 69045 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। देश में 22 कैरेट सोने का सबसे अधिक उपयोग आभूषण निर्माण में होता है। 24 कैरेट सोने की तुलना में 22 कैरेट सोना अधिक मजबूत होता है। 24 कैरेट सोने में कुछ फीसदी अन्य धातुओं का मिश्रण करके 22 कैरेट सोने का निर्माण होता है। ताकि आभूषणों में मजबूती बनाई जा सके। 24 कैरेट सोने काफी नरम होता है। जिससे इसके आभूषण टिकाऊ नहीं होते है। 

चांदी की कीमतों में कटौती 

चांदी की कीमत फ़िलहाल 85133 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान चांदी की कीमतों में 5000 रु तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार के सुबह भी चांदी की कीमत 85700 रु प्रति किलोग्राम पर खुली थी और आज इसमें कटौती हो चुकी है। देश में चांदी की मांग काफी है। निवेश के लिहाज से भी लोग चांदी का उपयोग करते है। आज के समय में सोना चांदी में निवेश काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है। 

रोजाना सोना चांदी की अपडेट

जिन लोगो का सोना चांदी का कारोबार है या फिर वो लोग जिनको सोना चांदी की रोजाना कीमत जाननी है। उनको बता दे की IBJA की तरफ से सोना चांदी की खुरदरा कीमत जानने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा दी जाती है। इसके लिए 8955664433 नंबर दिए गए है। जिन लोगो को सोना चांदी की खुरदरा कीमत रोजाना चाहिए वो इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते है। मिस्ड कॉल के बाद SMS के जरिये आपको अपडेट कीमत की जानकारी मिलती है। यदि ऑनलाइन सोना चांदी की कीमत जाननी है तो इसके लिए इंडियन बुलियन एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। 

22 एवं 24 कैरेट सोने में अंतर् 

सोना कैरेट के हिसाब से अलग अलग क्वालिटी में बांटा गया है। सोने की शुद्धता को कैरेट में प्रदर्शित किया जाता है। सबसे शुद्ध सोने में 24 कैरेट होते है। जबकि कम कैरेट वाले सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। जैसे की 22 कैरेट सोना, 18 कैरेट सोना, 14 कैरेट सोना, 10 कैरेट सोना आदि। 24 कैरेट सोना सर्वोत्तम शुद्ध होता है। इसमें किसी भी अन्य धातुओं का मिश्रण नहीं होता है। और ये अधिकांश निवेश के लिए उपयोग होता है। जबकि 22 कैरेट सोने में 9 फीसद अन्य धातु जैसे की जिंक, ताम्बा आदि मिला होता है। और मिलावट मजबूती के लिए की जाती है। क्योकि 22 कैरेट सोने का उपयोग आभूषण निर्माण में अधिक होता है। और आभूषणों को मजबूत बनाने के लिए सोने का मजबूत होना जरुरी है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now