---Advertisement---

CET क्या है और CET के एग्जाम की सम्पूर्ण जानकारी

By
On:

CET Exam Information : हम आपको बता दे की CET के एग्जाम को पास करने से जॉब मिलने के रास्ते खुल जाते है। यह परीक्षा भारत की बड़ी परीक्षा है ,इस परीक्षा में देश के सभी युवा परीक्षा देते है। इस परीक्षा को सेंटर लेवल पर प्रत्येक 6 महीने के आधार पर आयोजित करवाई जाती है। CET का आयोजन National Recruitment Agencies (NRA ) द्वारा करवाया जाता है। इसको राष्टीय भर्ती कहा जाता है।

CET की फुलफॉर्म

CET : Common Eligibility Test
CET : सामान्य पात्रता परीक्षा

CET एग्जाम क्या है ?

यह एग्जाम NRA द्वारा कंडक्ट करवाया जाता है ,इसमें सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा ग्रुप C और ग्रुप D मे जो भी वैकेंसीज निकाली जाती है। CET का यह एग्जाम साल में 2 बार करवाया जाता है। यह एग्जाम Entrance Exam होता है। इस एग्जाम को पास करने वाला व्यक्ति Staff Selection Commission , Railway Recruitment Board ,और
Institute of Banking Personnel Selection की भर्ती का पात्र माना जाता है।
और इसका सर्टिफिकेट 3 वर्ष के लिए मान्य होता है। इस एग्जाम को चाहे जितनी बार दे सकते है ,यह साल में 2 बार होता है।

CET का उदेश्य होने वाली परीक्षा की भीड़ को कम करना है। हम आपको बता दे की बहुत सारी भर्ती होती है जिसको करवाने के लिए बहुत पैसा खर्च होता है। और समय भी बेकार जाता है ,इसलिए राज्य सरकार ने CET Merit को चलाया है इससे अधिक फायदा होता है ,आज हम आपको CET की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में बतायगे।

CET एग्जाम का syllabus क्या होता है ?

हम आपको बता दे की इस एग्जाम में कुल 100 प्रश्न आते है ,और 100 प्रश्न करने अनिवार्य होते है ,इसके साथ ही 90 मिनट्स का होता है ,और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय टाइप के होते है ,जो इस प्रकार है –

Exam Pattern

  • 25 प्रश्न जनरल नॉलेज या करंट अफेयर्स से रिलेटेड
  • 25 प्रश्न जनरल intelligence या रीजनिंग
  • 25 प्रश्न जनरल इंग्लिश
  • 25 प्रश्न नुमेरिकल एबिलिटी

Exam Syllabus

  • इंग्लिश लैंग्वेज,
  • सामान्य बुद्धि परीक्षण
  • सांख्यकीय प्रश्न
  • राजनीति शास्त्र
  • त्रिकोणमिति
  • इतिहास
  • भूगोल
  • तर्कशक्ति परीक्षण
  • ज्यामिति

CET करने के फायदे

अगर आप इस CET एग्जाम को पास कर देते है तो उसके बाद आपको SSC ,बैंक और रेलवे की नौकरी के लिए अलग एग्जाम नहीं देना होता है।
इस एग्जाम से समय की बचत होती है।
इस एग्जाम को करने की लिए बार -बार रूपये खर्च नहीं होते है।
इस परीक्षा को एक बार पास करने से 3 साल तक देने की आवश्यकता नहीं होती है।
इस एग्जाम को पास करके आप सरकारी नौकरी के नजदीक पहुंच सकते हो।

CET करने की योग्यताए

इस एग्जाम के 3 level होते है –

  • 1st Level : यह एग्जाम 10th के बाद भी दिया जा सकता है।
  • 2nd Level : इसमें 12th पास होना जरूरी है।
  • 3rd Level : इसके लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

CET परीक्षा का Certificate 3 साल के लिए मान्य होता है।
इसमें SSC, बैंकिंग, एवं रेलवे मे होने वाले सभी आयोगों को शामिल किया गया है।
SSC मे CHSL, रेलवे मे NTPC आदि को शामिल किया जाता है।

CET परीक्षा देने के बाद

भारत की यह CET परीक्षा बहुत चर्चित और लोकप्रिय है। यह परीक्षा प्रत्येक 6 महीने के अंतराल पर करवाई जाती है इस परीक्षा को पास करने के बाद कई प्रकार की नोकरिया प्रस्तुत की जाती है। अभी तो CET 3 ही विभागों की है वह है – Railway ,SSC ,IBPS की नोकरिया होती है।।इसको पास करने के बाद काफी फायदा होता है।

Saloni Yadav

मीडिया के क्षेत्र में करीब 3 साल का अनुभव प्राप्त है। सरल हिस्ट्री वेबसाइट से करियर की शुरुआत की, जहां 2 साल कंटेंट राइटिंग का काम किया। अब 1 साल से एन एफ एल स्पाइस वेबसाइट में अपनी सेवा दे रही हूँ। शुरू से ही मेरी रूचि खेती से जुड़े आर्टिकल में रही है इसलिए यहां खेती से जुड़े आर्टिकल लिखती हूँ। कोशिश रहती है की हमेशा सही जानकारी आप तक पहुंचाऊं ताकि आपके काम आ सके।

For Feedback - feedback@example.com
Join Our WhatsApp Channel