भारतीय कृषि उद्योग में सरसों की बहुत बड़ी भूमिका है। फरवरी और मार्च के महीने में ही इस फसल की कटाई की जाती है। भारत के कई राज्यों में सरसों खेती एक बहुत बड़े पैमाने पर की जाती है। इन राज्य मुख्यतः पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि आते हैं। जो सबसे अधिक सरसों की खेती करते हैं। इनमें भी सबसे आगे पंजाब और हरियाणा हैं और यह राज्य उत्कृष्ट तकनीक एवं उन्नत मशीनों की सहायता से खेती करते हैं। जिससे इनकी पैदावार में बढ़ोतरी होती है।

इन सभी राज्यों के किसान उन्नत तकनीक से रूबरू है, और यह जानते हैं की उन्नत तकनीकों, आधुनिक मशीनों modern harvesting machines से खेती करने में कितना लाभ है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपके लिए सरसों की खेती की कटाई के लिए उन्नत एवं नई तकनीकी की मशीनों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। जिनकी सहायता से आप सरसों उत्पादकता में बढ़ोतरी ला सकते हैं। यदि आप बड़े पैमाने पर सरसों की खेती करते हो या फिर छोटे पर, यह मशीनें आपके लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होने वाली है। तो स्वागत दोस्तों आज nflspice.com के इस नए लेख में जहां हम जानेंगे सरसों की खेती की कटाई की सबसे अच्छी मशीनें

सरसों की खेती की कटाई की सबसे अच्छी मशीनें Mustard Harvesting Machines

सरसों की खेती ( Mustard farming ) भारत में कई उपयोगिता के लिए की जाती है‌। ज्यादातर किसान इसकी खेती तेल निकासी,  खाद्यान्न बनाने और चारा आदि के लिए करते हैं।  सरसों का उत्पादन भारत में बहुत बड़े पैमाने पर होता है और यह भारत की एक महत्वपूर्ण आधार वाली फसल है।

Mustard Harvesting Machines

वैसे तो बाजार में सरसों की कटाई के लिए बहुत सारी  मशीनें (modern harvesting machines) है। जो छोटे किसानों और बड़े किसानों दोनों के लिए है। जिनमें से मुख्यतः सरसोंं कटर, सरसों थ्रेशर, और सरसों रिपर आदि आते हैं और आज हम कुछ ऐसी आधुनिक मशीनों के बारे में जानेंगे जिससे आप बड़े पैमाने पर की जाने वाली सरसों की खेती ( Mustard farming ) या छोटे पैमाने पर की जाने वाली सरसों की खेती (Mustard farming) दोनों की कटाई कर सकते हैं।

कंबाइन मशीन (Combine Machine)

बड़े क्षेत्रों में उगाई जाने वाली फसलों की कटाई के लिए कंबाइन मशीन (harvesting machine) का उपयोग किया जाता है। यह एक बड़ी आकार की मशीन होती है। जो बड़े-बड़े क्षेत्रों की फसलों की कटाई महज कुछ ही घंटों में कर देती है। इस मशीन से सरसों के अलावा गेहूं, मक्का, आदि की कटाई भी की जा सकतीहै।

रीपर मशीन (Reaper Machine)

इस मशीन को खासकर किसानों की सहायता के लिए डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि यह दान सरसों गेहूं आदि की कटाई आसानी से कर सकती है।

रीपर मशीन फसलों को काटकर अलग करने में सहायक है। जिससे किसानों का बहुत ज्यादा समय बच जाता है। यह मशीन स्वचालित और मैनुअल दोनों रूप से उपलब्ध है। इस मशीन के माध्यम से किसान धान गेहूं सरसों आदि की कटाई और अलगाव कर सकते हैं। खासकर सरसों के अलगाव और कटाई के लिए इस मशीन का उपयोग किया जाता है। इसे सरसों रीपर भी कहते हैं।

ट्रैक्टर रीपर मशीन

ट्रैक्टर रीपर मशीन (harvesting machine) हार्वेस्टिंग  के लिए उपयोग की जाने वाली मशीन है। जो की ट्रैक्टर के साथ जुड़ी हुई होती है इस मशीन को ट्रैक्टर के पीछे जोड़कर किसान हार्वेस्टिंग का काम करते हैं। यह मशीन कटाई और अलगाव करने में सहायक है।

यह मशीन आधुनिक कृषि (modern harvesting machines) के लिए बनाई गई है और इसमें कई सारे फीचर हैं, जैसे कि स्वचालित और मैनुअल का फीचर, जिससे किसान इसे ऑटोमेटिक और मैन्युअल कार्य कर सकता है।

इसमें अलग-अलग साइज के कटिंग हेड दिए हुए हैं जिससे कटे और बंडल करने में सहायता मिलती है। ट्रैक्टर रीपर मशीन की सहायता से आप गेहूं, धान, मक्का, सरसों आदि फसलों की कटाई कर सकते हैं। यह एक आधुनिक हरवेस्टिंग मशीन है।

इस मशीन के कार्य करने की क्षमता फसल पर निर्भर करती है। सामान्यतः यह मशीन 1-2 एकड़ की फसल को लगभग 1 दिन में कटाई कर देती है। जिससे किसान का समय बचता है। क्योंकि अगर हम मजदूरों से फसल की कटाई करते हैं, तो उसमें 4 से 5 दोनों का समय लगता है।

RBD Power Reaper Diesel

यह मशीन डीजल से संचालित होने वाली मशीन है, जिसे अकेला किसान ऑपरेट कर सकता है, इस मशीन में दो हैंडल दिए हुए हैं। जिससे किसान इसे फसल में लेकर चलता हुआ फसल की कटाई करता है। यह छोटे किसानों के लिए बहुत फायदेमंद मशीन है। इस मशीन की सहायता से किसान फसल की कटाई या अलगाव करने का काम करते हैं। यह मशीन अच्छी दक्षता और अधिक कार्य क्षमता वाली मशीन है। जिससे किसान अधिक दिनों का काम कुछ दिनों में कर देते हैं।

बाजार में RBD Power Reaper Diesel की कीमत लगभग ₹100,000 से लेकर ₹1,30,000 तक है। यह एक बार इन्वेस्ट करने की रकम है। उसके बाद आपकी कई सालों की मुश्किलें हल हो जाएगी, जो काम 4 से 5 दिनों में होता था। वह एक दिन में आप अकेले कर सकते हो, यदि आप गेहूं, मक्का, सरसों, धान आदि फसलों की खेती अधिक करते हो, तो आपके लिए यह मशीन बिल्कुल सही है।

RIGA ITALY Diesel Power Reaper

40 से 50000 की कीमत में आने वाली RIGA ITALY Diesel Power Reaper छोटे किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद मशीन है। इससे आप कई फसलों की कटाई कर सकते हो जैसे कि गेहूं मक्का धान सरसों आदि इस मशीन को अकेला किसान ऑपरेट कर सकता है। यह डीजल से चलने वाली एक आधुनिक मशीन है, जिसमें लगभग 4 ब्लेड लगे हुए होते हैं। जो आसानी से फसलों की कटाई करते हुए चलते हैं। यह मशीन एक बार में एक डर की कटाई करती हुई चलती है।

इस मशीन को आप ₹3999 की EMI पर भी ले सकते हो, जिससे आप धीरे-धीरे करके इसकी कीमत को चुका सकते हो।

950 Kg Agriculture Combine Harvester

950 Kg Agriculture Combine Harvester बड़े-बड़े क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद मशीन है। लगभग 500000.00 INR / Unit की कीमत में आने वाली इस मशीन से किसान कई हेक्टर वाले क्षेत्रों की फसल की कटाई कर सकते हैं।

इस मशीन में आपको 20 Horsepower (HP) का इंजन मिलता है, इसके बाद आप 180 लीटर पेट्रोल में लगभग 40 किलोमीटर वाले क्षेत्र की फसल की कटाई लगभग 1 घंटे में कर सकते हो।

Agriculture Straight Premium Design Mini Harvester

मशीन लघु क्षेत्र और दीर्घ क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों दोनों के लिए काफी फायदेमंद मशीन है। यह ट्रैक्टर जैसी आकृति वाली कंबाइन मशीन है जो की फसल की कटाई के साथ-साथ उसके अलगाव का काम भी करती है। इस मशीन में एक साथ हम दोनों कार्य कर सकते हैं। जिससे हमारे समय की बचत होती है।

Mini Combine Harvester

यह मशीन कई वेरिएंट्स में उपलब्ध होती है, इसे अकेला किसान भी ऑपरेट कर सकता है। यदि आपका क्षेत्र छोटा है। तो आपके लिए यह मशीन सही रहती है इससे आप अकेले खेत में लेकर चलते हुए फसल की कटाई कर सकते हैं। इसके अलावा इसके दूसरे वेरिएंट में आप इसमें बैठकर बड़े क्षेत्र की कटाई भी आसानी से कर सकते हैं। यह 20 horsepower (hp) वाली मशीन है, जो कि लगभग 32 किलोग्राम प्रति घंटे की दर से कार्य करती है।

Balkar B-546 Combine Harvesters

Air Cooled Engine Type के सिस्टम में आने वाली इस मशीन की कीमत बाजार में लगभग 2600000.00 INR / Unit है। यह बड़े क्षेत्र में कार्य करने के लिए सक्षम है। इस मशीन के माध्यम से आप हार्वेस्टिंग और अलगाव दोनों कार्य एक साथ कर सकते हैं।

इस मशीन के साथ-साथ एक ट्रैक्टर ट्रॉली चलती है, जो हार्वेस्ट की हुई फसल को स्टोर करती है।

यह 4×4 combine harvester है, जो कि भारत का पहला कंबाइन हार्वेस्टर है।

यह Govt. of India द्वारा अप्रूव्ड मशीन है और इस मशीन में LEYLAND 4 OR 6 Water Cooled  इंजन लगा हुआ है।

Mini Harvest Machine

0.1 से 5 किलोग्राम प्रति घंटे की Capacity वाला यह हार्वेस्टर बाजार में लगभग आपको 10 से ₹20000 की कीमत में मिल जाएगा। इस हार्वेस्टर को अकेला किसान कंट्रोल कर सकता है। इस Harvest से आप गेहूं, मक्का, सरसों, धान आदि फसलों की कटाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस मशीन से चारा, बरसीम, आदि भी काट सकते हैं।

One Man Operated Harvesting Machine

25 सीसी की इस मशीन से आप गेहूं, सरसों, मक्का आदि जैसी खड़ी फसलों की कटाई आसानी से कर सकते हो, यह छोटे किसानों के लिए बेहतर हार्वेस्टिंग मशीन है।

Tejas 4×3 Feet Sugarcane Harvester Machine

तेजस एक 4×3 Feet Sugarcane Harvester Machine है। जिसके माध्यम से आप बड़ी-बड़ी फसलों और बड़े-बड़े क्षेत्रों की फसलों की हरवेस्टिंग कर सकते हो, यह मशीन हार्वेस्टिंग और अलगाव दोनों का काम एक साथ कर सकती हैं। जिससे आपके समय की बचत होगी।

किसान इस मशीन में बैठकर इसे ऑपरेट कर सकता है।

Combine Harvester Parts For Agriculture

यह कंबाइन हार्वेस्टर चार वेरिएंट में उपलब्ध है।

  1. IDEAL 7 जो कि 350 kW और 476 Horsepower(HP) वाला है।
  2. IDEAL 8 जो कि 396 kW और 538 Horsepower(HP) वाला है।
  3. IDEAL 9 जो कि 476 kW और 647 Horsepower(HP) वाला है।
  4. DEAL 10 variant 581 kW and 790 hp

Combine Harvester Parts For Agriculture का उपयोग बड़े-बड़े क्षेत्रों की हरवेस्टिंग के लिए किया जाता है। इस हार्वेस्टर की मदद से आप अलगाव और कटाई दोनों कार्य कर सकते हैं।

Kisankraft KK-SPR-1202D

Kisankraft KK-SPR-1202D को खासकर लघु किसानों के लिए बनाया गया है। इस मशीन को अकेला किसान ऑपरेट कर सकता है। किसान अपने छोटे क्षेत्र में उगाई गई फसलों की कटाई के लिए इस मशीन का उपयोग करता है। इस मशीन से गेहूं, मक्का, सरसों आदि खड़ी फसलों की कटाई कर सकते हैं। यह मशीन सिर्फ कटाई करने के लिए उपयोग की जाती है। बाजार में इस मशीन की कीमत लगभग ₹1,79,999.00 है।

Power Tiller Mounted Reaper

15 HP और 7-5 kW की कार्य क्षमता में आने वाले इस रीपर की मदद से आप आसानी से फसलों की कटाई कर सकते हो यह मध्यम वर्गीय किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।

Conclusion

उम्मीद करता हूं दोस्तों, आपको लेख पसंद आया होगा आज के इस लेख में हमने के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की है । ऐसी ही कृषि संबंधित जानकारी के लिए आप nflspice.com को सब्सक्राइब कर सकते हो।

रामधन पिछले 4 सालों से शानवी वेब मीडिया से जुड़ा हुआ...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *