ब्रेकिंग न्यूज़

DA UPDATE : महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा, मिलेगा एरियर का फायदा

DA Update : कुछ दिन पहले केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर केंद्र सरकार ने अपडेट जारी की थी। जिसमे महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। और ये बढ़ोतरी जनवरी 2025 से लागु हो चुकी है। आपको ज्ञात होगा की केंद्र सरकार पिछले 3 से 4 संसोधन में AICPI इंडेक्स के आधार पर 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर रही थी। लेकिन इस बार AICPI के आंकड़े उम्मीद से कम रहे यानि की महंगाई दर कम रही, जिससे इस बार 2 फीसदी बढ़ोतरी केंद्र कर्मचारियों को मिली है। और धीरे धीरे अन्य राज्यों में भी केंद्र की तर्ज पर अब महंगाई भत्ते को लेकर अपडेट जारी की जा रही है।

आज मध्य प्रदेश राज्य के लाखो कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरफ से DA में बढ़ोतरी का अपडेट जारी किया गया है। प्रदेश के पीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये इसकी जानकारी दी गई है। मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस बार 5 फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। और इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का DA 55 फीसदी हो जायेगा। जो की 1 जुलाई 2024 से लागु होने जा रहा है। इसके साथ साथ कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिलेगा। जो की किस्तों में जारी होगी।

लाखो कर्मचारियों को होगा इसका फायदा

राज्य में केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे लाखो कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य में 1 जुलाई 2024 से मिलेगा इसका लाभ मिलने वाला है और जून से अक्टूबर 2025 के बीच कर्मचारियों को 5 किस्तों में एरियर का भुगतान होने वाला है। प्रदेश में वर्तमान में 7.50 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होने जा रहा है। मध्य प्रदेश अब उन राज्यों में शामिल हो गया है। जिसमे केंद्र कर्मचारियों के बराबर प्रदेश कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी फ़िलहाल 55 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को मिला रहा है।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button