'कहानी वही, मुद्दे नए', टीवी सीरियल 'रजनी 2.0' पर डायरेक्टर करण राजदान ने की खुलकर बात

News Desk
News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor
Dec 10, 2025 • 10:55 AM
https://nflspice.com/entertainment/the-issues-are-new-but-the-story-remains-the-same-director-karan-razdan-speaks-candidly-about-the-tv-serial-rajni-2-0
Copied
'कहानी वही, मुद्दे नए', टीवी सीरियल 'रजनी 2.0' पर डायरेक्टर करण राजदान ने की खुलकर बात
मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। दूरदर्शन और मनोरंजन का रिश्ता बहुत पुराना है और सबसे पहले सीरियल और फिल्में दूरदर्शन पर ही देखने को मिलते थे। अब 1985 में प्रसारित क्लासिक शो ‘रजनी’ एक बार फिर रजनी 2.0 के रूप में दूरदर्शन पर लौट चुका है, और अब शो के बारे में डायरेक्टर और राइटर करण राजदान, अभिनेत्री आराधना शर्मा और डेलनाज ईरानी ने आईएएनएस से खुलकर बात की। टीवी सीरियल 'रजनी' का सीक्वल लाने का विचार कहां से आया, के सवाल पर डायरेक्टर और राइटर करण राजदान ने आईएएनएस से कहा कि 90 के दशक में जब हमने 'रजनी' को दिखाया था, तब मुद्दे अलग थे। आज की चुनौतियां भी अलग हैं, हालांकि मैं यह नहीं कहूंगा कि वे बढ़ी हैं या घटी हैं, मुद्दे बस बदलते रहते हैं। शो को पुनर्जीवित करने का विचार मुझे कई साल पहले आया था। प्रिया तेंदुलकर और मैंने रजनी में गुड्डू को एक बच्ची के रूप में दिखाया था। वह बच्ची अब बड़ी हो गई है और अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही है, शायद उनसे भी आगे। शो के टेलीकास्ट पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है कि रजनी 2.0 अब डीडी नेशनल और वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है। मैंने एक लेखक और अभिनेता के रूप में अपनी यात्रा रजनी से शुरू की थी और अब वापस वहीं आकर खड़ा हो गया हूं। सीरियल में लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री आराधना शर्मा का कहना है कि उन्हें अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर की विरासत को आगे ले जाने का मौका मिला है और ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि इस शो के माध्यम से, मैंने प्रिया मैम और गुड्डू के किरदार के बीच एक समानता देखी। उनमें हिम्मत के साथ-साथ करुणा भी थी। वे लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहीं। मैंने उनसे सीखा कि हमें अपने लिए और जो सही है उसके लिए खड़ा होना चाहिए। रजनी 2.0 में डेलनाज ईरानी भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। उन्होंने सीरियल को लेकर कहा कि मुझे भी गर्व और खुशी महसूस हो रही है। बचपन में मैं अपनी मां से कहती थी कि जल्दी से अपने काम खत्म कर लो क्योंकि 'रजनी' टीवी पर आने वाली हैं। जिस शो को आप बचपन में देखते थे, उसका हिस्सा बनना किसी भी कलाकार के लिए एक बहुत बड़ा पल होता है। शो में मैं आराधना की होने वाली भाभी का रोल प्ले कर रही हूं। इस सीक्वल में किस तरह के मुद्दों को शामिल किया है, के सवाल पर डायरेक्टर ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट आज एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। हम लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं कि सोना खरीदते समय हॉलमार्क और विशिष्ट पहचान पत्र अवश्य देखें। हमने बिल्डरों द्वारा पैसे लेकर फ्लैट न सौंपने और बाईपास सर्जरी व एंजियोप्लास्टी जैसी चिकित्सा प्रक्रियाओं से जुड़े स्कैम को भी उजागर किया है। वहीं शो की लीड एक्ट्रेस रहीं प्रिया तेंदुलकर को याद कर उन्होंने कहा कि प्रिया ने एक्टिंग सीखने के लिए किसी तरह का प्रशिक्षण नहीं लिया था। उन्होंने अपने पिता के साथ नाटकों में काम करके ही अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने जो सीखा, वो अनुभव और मेहनत से सीखा था। 'रजनी' को पुनर्जीवित करना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, लेकिन यह जरूरी भी है क्योंकि आज जागरूकता फैलाना मुश्किल होता जा रहा है। --आईएएनएस पीएस/एएस
favorite Follow us for the latest updates:

News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।

आपकी पसंद की ख़बरें

Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu