Ahmedabad Plane Crash : प्लेन क्रैश में 25 लोग घायल, सिविल हॉस्पिटल में भर्ती

Ahmedabad में हुए एक दर्दनाक हादसे (Plane Crash) ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को एक विमान दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। ये सभी घायल सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों की लिस्ट जारी की है जिसमें ज्यादातर युवा शामिल हैं।

हादसे में घायल हुए ज्यादातर स्टूडेंट्स

पुलिस के मुताबिक, हादसा उस इलाके में हुआ जहां सिविल हॉस्पिटल का स्टूडेंट्स हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर्स मौजूद हैं। इस लिस्ट में शामिल 25 लोगों में से अधिकतर मेडिकल स्टूडेंट्स हैं जिनकी उम्र 19 से 25 साल के बीच है। कुछ लोगों की उम्र 43 से 50 साल तक भी है। सभी घायलों को सिविल हॉस्पिटल के अलग-अलग वार्ड में भर्ती किया गया है जिसमें सी7 (C7) और सी8 (C8) वार्ड शामिल हैं।

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि हादसे के बाद करीब 50 लोगों को सिविल हॉस्पिटल लाया गया। इनमें से 25 लोगों की पहचान हो चुकी है और उनकी लिस्ट पुलिस ने जारी कर दी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भर्ती किया गया है और डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है। हादसे के बाद से ही हॉस्पिटल में हलचल बनी हुई है।

पुलिस ने जारी की घायलों की सूची

पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए घायलों की लिस्ट शेयर की है। इस सूची में घायलों का नाम, उम्र, लिंग और वार्ड की जानकारी दी गई है। लिस्ट में शामिल लोगों में पुरुष और महिलाएं दोनों हैं। हादसे के बाद से ही पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। इस हादसे ने सभी को सकते में डाल दिया है। घायलों के परिवार वाले हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Manoj kumar

मनोज कुमार, NFLSpice News के एक अनुभवी और समर्पित लेखक हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में अपनी शिक्षा पूरी की है, जो उन्हें… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button