हापुड़ में टोल बूथ पर हंगामा: महिला ने टोल कर्मचारी को 4 सेकंड में 7 थप्पड़ जड़े

हापुड़, उत्तर प्रदेश: हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया, जहां एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मचारी के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की ओर से कार में आई महिला से टोल कर्मचारी ने टोल शुल्क मांगा। बताया जा रहा है कि महिला के फास्टैग में बैलेंस नहीं था, जिसके बाद टोल कर्मचारी ने उनसे भुगतान करने को कहा। इससे नाराज होकर महिला ने टोल बूथ के अंदर प्रवेश किया और टोल कर्मचारी को महज 4 सेकंड में 7 थप्पड़ मार दिए।
https://x.com/gharkekalesh/status/1911640369143439482
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल कर्मचारी बूथ में बैठा हुआ है और महिला अचानक अंदर आकर उस पर हमला कर देती है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग महिला के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे लेकर हल्के-फुल्के कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, “लेडी है तो क्या कुछ भी करेगी? हद है यार,” जबकि एक अन्य ने कहा, “ये सब देखना बाकी रह गया था।”
Kalesh b/w a Lady and a Toll-Staff (A woman entered inside the toll booth and slapped the toll worker seven times in four seconds, Hapur UP)
pic.twitter.com/D6RiFkHNVE— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 14, 2025
स्थानीय पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस (@Uppolice) से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते हैं:
इस घटना ने एक बार फिर टोल प्लाजा पर होने वाले विवादों को सुर्खियों में ला दिया है। हाल ही में मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक व्यक्ति ने टोल कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था।