home page

हरियाणा के लाडवा में सीएम सैनी दरबार, लोगो की सुनी फ़रियाद और अधिकारीयों को दिए निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के दौरे के दौरान लाडवा में जनता दरबार लगाया जिसमे सभी लोगों की फरियादें सुनी और अधिकारीयों को जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिए. इसके अलावा कुरुक्षेत्र में रुके कार्यों को पूरा करने की भी बात कही. देखिये पूरी खबर - 
 | 
CM Saini Darbar in Ladwa, Haryana

NFL Spice News - LADWA (Haryana) : आज हरियाणा के लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनता दरबार लगाया और लोगों की फरियाद सुनी. सीएम ने लोगों की समस्याओं के लिए अधिकारीयों को तुरंत कार्यवाही करने के आदेश भी जारी किये है. साथ में मुख्यमंत्री सैनी की तरफ से काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें की सीएम सैनी कुरुक्षेत्र के दौरे पर निकले थे और उन्होंने कई अलग अलग जगहों पर रूककर लोगों की समस्याओं को सुना. 

आपको बता दें की मुख्यमंत्री आज कई अलग अलग गावों में रूककर लोगों की शिकायतों को सुनते हुए नजर आये और आज ही लाडवा में उन्होंने एक जनता दरबार लगाया जिसमे वहां के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे. दरबार में लोगों ने अपनी शिकायतों को लेकर सीएम साहब को अवगत करवाया और अपनी परेशानियों को बताया. 

लोगों की परेशानियों को देखकर उन्होंने अधिकारीयों को तुरंत उनका समाधान करने के भी निर्देश जारी किये और साथ में कहा की जो भी अधिकारी अपना काम समय पर नहीं करेगा उसके लिए विभाग में कोई जगह नहीं है.

क्या कहा लाडवा में मुख्यमंत्री जी ने -

जनता दरबार के दौरान पत्रकारों से वार्तालाप के दौरान सीएम सैनी ने कहा की "लाडवा तो अपना घर है और यहां रहना पड़ता है, लोगों की समस्या को सुनना पड़ता है. उन्होंने आगे कहा की सभी लोगों की समस्याओं को सुना गया है और आगे अधिकारीयों को निर्देश दिया गया है. मैं हमेशा अपने लोगों के ही बीच में रहता हूँ और उनकी शिकायतों को सुनता हूँ"

कुरुक्षेत्र को लेकर भी कही बड़ी बात 

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र को लेकर भी कहा की वहां पर जो भी विकास के कार्य अभी तक अधूरे थे उन सभी कामों को अब गति दी जायेगा और जल्दी जल्दी सभी कामों को पूरा किया जायेगा ताकि यहां पर रहने वाले लोगों को कोई भी समस्या का सामना ना करना पड़े. उन्होंने बताया की विकास कार्यों को लेकर अधिकारीयों के साथ में बैठक है और सभी को ये दिशा निर्देश दिए जायेगा की जो भी काम अभी तक पेंडिंग चल रहे है उन सभी कार्यों को अब गति देने का काम किया जाए और जल्द से जल्द उनको खत्म किया जाये.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now