गुरुग्राम सिधरावली हादसा: सिग्नेचर ग्लोबल साइट पर 7 मजदूरों की मौत, लापरवाही ने छीनी जिंदगियां!

Haryana News: गुरुग्राम के सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल की साइट पर एसटीपी निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 7 श्रमिकों की मौत हो गई और अन्य 4 घायल हो गए है। सुरक्षा इंतजाम नाकाम पाए गए और ये भी जानकारी सामने आ रही है की कंपनी पर छिपाने के आरोप भी लगे है। पुलिस ने ठेकेदार समेत 6 पर केस दर्ज किया। पढ़िए पूरी खबर -

Haryana News: सोमवार शाम सात बजे गुरुग्राम जिले के सिधरावली इलाके में सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) की ‘सिटी ऑफ कलर्स’ प्रोजेक्ट साइट पर एक भयानक हादसा हो गया। करीब 50 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे 11 श्रमिक मिट्टी के धंसने से दब गए। सात की मौके पर ही मौत हो गई और इसके अलावा चार श्रमिक जिंदगी से जूझ रहे हैं।

यह जगह मुख्य रूप से प्लॉटिंग (plotting) का काम देख रही थी। लेकिन हाल ही में यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP – Sewage Treatment Plant) बनाया जा रहा था। श्रमिक नीचे सीमेंट का बेस तैयार कर रहे थे। अचानक चट्टान खिसक पड़ी। जैसे ही मिटटी खिसकी तो कई मजदूर भाग निकले। लेकिन ग्यारह फंस गए। अब मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​छिपाने की कथित साजिश

श्रमिकों का आरोप है कि बिल्डर और ठेकेदार ने हादसे को दबाने की पूरी कोशिश की। न पुलिस को खबर दी। न घायलों को नजदीकी बिलासपुर या रमन मुंजाल जैसे अस्पताल ले जाया। सबको राजस्थान के भिवाड़ी के गीतांजली अस्पताल पहुंचाया गया।

रात नौ बजे भिवाड़ी पुलिस ने डेड बॉडी रिसीव करने पर गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। घटनास्थल पर गेट बंद। 50 से ज्यादा बाउंसर तैनात। मीडिया को अंदर घुसने न दिया। यह सब शक पैदा करता है। ढाई घंटे की देरी से जिंदगियां गईं क्योंकि काफी समय बर्बाद हुआ।

सुरक्षा की बदनामी

जांच में पता चला कि गड्ढे में स्लोपिंग (sloping), शोरिंग (shoring), ब्रेसिंग (bracing) या सेफ्टी नेट कुछ नहीं था। पास ही रोड रोलर चल रहा था। उसका दबाव मिट्टी पर पड़ा। 90 डिग्री एंगल पर खोदा गड्ढा धंस गया। लोहे की रॉड्स पर गिरे श्रमिक। कई के पेट चीर गए।

मृतक में झारखंड के शिवशंकर, परमेश्वर महतो, धनंजय महतो, मंगल महतो, भागीरथ गोप, संजीव गोप। राजस्थान भरतपुर के सतीश यादव। घायल: नेपाल के इंद्रजीत, छोटेलाल, शिवकाम चौधरी और बांदीकुई के दीनदयाल शामिल है।

बिलासपुर थाने में कंपनी, बालाजी कंस्ट्रक्शन, ठेकेदार डीडी शर्मा, दिनेश वीर, विकास पांडे, सेफ्टी इंचार्ज पर गैर इरादतन हत्या (culpable homicide) का केस। दिनेश और विकास गिरफ्तार।

सतीश का अधूरा सपना

भरतपुर के सतीश यादव सुपरवाइजर थे। अकेले कमाने वाले। पत्नी राधिका। पांच साल का बेटा। मां। तीन भाई। पिता सालों पहले गुजर गए। मंगलवार को स्वजन गुरुग्राम पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया तो उनकी आँखों में आंसुओं का सैलाब नजर आया। ऐसे हादसे मजदूरों की जिंदगी सस्ती बता देते हैं और फिर परिवार टूट जाते हैं।

कंपनी का बचाव

सिग्नेचर ग्लोबल ने कहा, ठेकेदार की लापरवाही है और कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन कर्मी सस्पेंड भी किये है। जांच कमेटी बनी है और परिवारों को आर्थिक, चिकित्सा मदद तथा प्रशासन से सहयोग भी होगा लेकिन सवाल बाकी हैं की आखिर सुरक्षा क्यों नाकाम?

News End

Click here to read more news in this category: Haryana

NFLSpice News

NFL Spice News is India's fastest growing online news website operating from Haryana's Rewari district.It was established in early 2023.News related to farmers, business, entertainment, sports world as well as politics and major news of Haryana state are also published on the portal.
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories