किसानो के लिए सरकार ने जारी किया अपडेट, 24 फसलों की होगी MSP पर खरीद
हरियाणा राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
किसानो को होगा फायदा
हरियाणा राज्य सरकार ने किसानो के लिए नए साल पर बड़ी अपडेट जारी की है। प्रदेश के सीएम श्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही की दिनों में किसानो के लिए MSP को लेकर कुछ घोषणाएं की थी जिनको पूर्ण किया जा रहा है। MSP दर पर 14 फसलों पर पहले हरियाणा राज्य में खरीद की जाती थी लेकिन अब इनमे 10 फसलों को और जोड़ किया गया है। जिससे किसानो को अच्छा लाभ होने वाला है। हरियाणा राज्य में अब MSP रेट पर रागी, अरहर, सोयाबीन, नाइजरसीड, जौ, मुंग, उड़द, टिल, कपास, मूंगफली, सूरजमुखी सहित अन्य कई फसलों की खरीदारी होगी
देश का पहला राज्य होगा हरियाणा
हरियाणा राज्य देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है।। जिसमे अब 24 फसलों की MSP दर पर खरीद की जायेगी। किसानो को फसलों में और अधिक विकल्प मिलेंगे। मंडियों में मनमर्जी के दामों से किसानो को राहत मिलेगी। किसान सरकार द्वारा तय MSP दाम पर फसलों को बेच सकेंगे। राज्य कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा MSP को लेकर अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हरियाणा राज्य के किसानो को अपनी फसलों का उचित दाम मिलेगा
इन किसानो को मिलेगा फायदा
हरियाणा राज्य में MSP दर का लाभ लेने के लिए मेरा फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है। जिन किसानो ने इस पोर्टल पर अपनी फसल बिक्री के लिए पंजीकरण किया हुआ है। या करने वाले है उनको अब 14 की बजाय 24 फसलों के लिए MSP की सुविधा मिलेगी। ये सुविधा केवल हरियाणा राज्य के किसानो को मिलने वाली है। सरकार का ये कदम प्रदेश के कृषि क्षेत्र एवं किसानो को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला है। हरियाणा राज्य सरकार किसानो को फसलों का उचित मूल्य मिले इसको लेकर प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया में दी जानकारी
प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिये दी है। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन चूका है। जहा पर MSP दर पर 24 फसलों की खरीद होगी। प्रदेश के किसान अब लिस्ट में शामिल 24 फसलों को सरकार द्वारा MSP पर बेच पाएंगे। MSP दर सरकार द्वारा निर्धारित वो दर होती है। जिसमे निर्धिरित मूल्य से कम में फसल की खरीद नहीं की जा सकती है।
किसान हित में #MSP पर 24 फसलें खरीदने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा...
— CMO Haryana (@cmohry) December 22, 2024
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का अन्नदाता हित में एक और ऐतिहासिक कदम। pic.twitter.com/m1L6sonqAK