15 मार्च से सरसों की खरीद होगी शुरू, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

हरियाणा प्रदेश में किसान के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अबकी बार सरसों की फसल बाजार में समय से पहले आने वाली है इसलिए सरकार ने सरसों की खरीदारी 15 मार्च से ही शुरू करने के आदेश जारी किये है। आपको बता दें की प्रदेश में 28 मार्च को सरसों की खरदारी होने वाली थी लेकिन अबकी बार समय से पहले ही सरसों की फसल मार्किट में आ रही है इसलिए सरकार भी अपनी खरीदारी को समय से पहले ही शुरू करने जा रही है।
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रबी विपणन मौसम 2025-26 को लेकर आयोजित एक बैठक में इसको लेकर सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश जारी किये है। समय पहले पहले ही सरसों की खरीदारी शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलने वाला है और उनको अपनी फसल को बेचने के लिए लम्बा इन्तजार नहीं करना पड़ेगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जायेंगी सभी फसलें
सरकार की तरफ से इस बात को लेकर पहले ही घोषणा की जा चुकी है की प्रदेश के किसान भाइयों की सभी फसलों को सरकार के द्वारा निर्धारित की गई न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ही खरीदी जायेंगी। पुरे देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ पर सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदारी किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इसको लेकर कहा की प्रदेश की सरकार के लिए किसानों के हिट सर्वोपरि है और सरकार हर प्रकार से किसानों के हितों के लिए काम कर रही है।
5950 रुपए प्रति क्विंटल रेट निर्धारित
प्रदेश में सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को सरकार की तरफ से निर्धारित कर दिया गया है जिसमे सरसों 5950 रूपए प्रति क्विंटल के रेट से किसानों से खरीदारी की जाएगी। आपको बता दें की हरियाणा में 108 मंडियों में खरीदारी का काम 15 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सैनी की तरफ से प्रदेश के सभी मंडियों के बोर्ड के साथ साथ में खरीदारी करने वाली एजेंसी और खरीदारी से जुड़े सभी विभागों को दिखा निर्देश भी जारी कर दिए है।
हरियाणा प्रदेश में सरसो की फसल एक बड़े लेवल पर की जाती है जिसमे लाखों मीट्रिक टन सरसों की पैदावार होती है। अबकी बार हरियाणा में लगभग 18 लाख एकड़ में सरसो की फसल उगाई गई है जिससे इस साल लगभग 15 लाख मीट्रिक टन पैदावार होने की सम्भावना है। सरकार ने इसकी खरीरी करने के लिए पुरे प्रबंध करने शुरू कर दिए है और न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है।
किसानों को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
सरकारी मंडियों में अपनी फसल को बेचने के लिए सभी किसानों को अपनी फसलों का पंजीकरण का काम पूरा करना होगा। प्रदेश में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सभी किसानों की फसलों का पंजीकरण का काम जारी है। आप भी ऑनलाइन इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के इसके लिए आवेदन का काम पूरा करवा सकते है। सरकार की खरीदारी का काम हैफेड एवं हरियाणा राज्य भण्डारण निगम के जरिये पूरा किया जाता है।