अंजनथली गैंगवार की खौफनाक दास्तान – 12 साल से जारी खूनी खेल ने ली अगली पीढ़ी की बलि
हरियाणा के करनाल जिले का गांव अंजनथली एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां 12 साल से चली आ रही गैंगवार ने इस बार गांव के सरपंच बबली अंजनथली के बेटे सागर की अमेरिका में हत्या कर दी। यह घटना न केवल दर्दनाक है बल्कि इस पुरानी रंजिश ने एक बार फिर पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हत्या के पीछे पिछले 12 साल से चली आ रही गंगवार की एक खौफनाक दास्तान छुपी हुई है और ऐसी के चलते परिवार की अगली पीढ़ी की भी बलि चढ़ गई है।
अमेरिका में सागर की हत्या से फिर जागी इलाके में दहशत
जानकारी के अनुसार सागर अमेरिका में ट्राला चलाने का काम करता था। घटना के दिन जब वह अपने काम से घर लौट रहा था तो अज्ञात हमलावरों ने बीच रास्ते ट्राला रुकवा कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सागर के पिता सुरेश उर्फ बबली जो अंजनथली के सरपंच थे की भी 2018 में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। वहीं बबली के भाई नरेश और उनके साले पिंटू पर भी जानलेवा हमले हुए थे।
कैसे शुरू हुआ ये गैंगवार?
यह खूनी संघर्ष 12 साल पहले शराब के ठेके के विवाद से शुरू हुआ। विवाद की शुरुआत अंजनथली निवासी नरेश और दादुपुर निवासी कृष्ण के बीच झगड़े से हुई। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि इसमें कई हत्याएं हो गईं। इसके बाद में 2012 में कृष्ण ने नरेश पर हमला करवाया और उसके बाद 2016 में भी नरेश पर फायरिंग की घटना हुई थी जिसमे वो बाल बाल बच गए थे। घटना यही पर नहीं रूकती है और 2019 में कृष्ण ने अपने गुर्गे जबरा के साथ मिलकर बबली की हत्या कर दी। इसके बाद में साले पिंटू की भी दिनदहाड़े 2019 में गली मारकर हत्या करवा दी गई।
पुलिस कार्रवाई भी हुई और एनकाउंटर भी किया
इन हत्याओं के बाद पुलिस ने गैंगस्टर जबरा को एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं कृष्ण को 2021 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि इस गैंगवार में जुड़े कई लोग आज भी फरार चल रहे हैं और पुलिस उनको पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। बबली के परिवार ने इस खूनी खेल से बचने के लिए विदेश का रास्ता चुना। सागर, बबली का बेटा, और नरेश, बबली का भाई, दोनों विदेश चले गए ताकि इस खुनी संघर्ष से बचा जा सके लेकिन उनका पीछा अमेरिका में भी नहीं छोड़ा गया। सागर अमेरिका में बस गया था लेकिन यह गैंगवार उसकी जान लेने के लिए अमेरिका तक पहुंच गई। फिलाहल नरेश भी विदेश में है परंतु उसकी लोकेशन अभी किसी को मालूम नहीं है।
क्या है अंजनथली की स्थिति?
अंजनथली गांव में अब भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस गैंगवार से खौफजदा हैं और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। गावं में शराब के ठेके पर शुरू हुआ विवाद न केवल गांव बल्कि विदेशों तक फैल गया और इसने कई लोगों की जान ले ली और कई घर इसमें बर्बाद हो गए है। अंजनथली गैंगवार न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए एक सबक है। रंजिश और हिंसा का यह सिलसिला कब थमेगा, यह सवाल अब भी अनुत्तरित है।