राशन कार्ड धारको के लिए जरुरी है केवाईसी, 30 तक पूर्ण करने के निर्देश

राशन कार्ड के जरिये फर्जी राशन सुविधा लेने वाले लोगो पर लगाम कसने के लिए देश के अलग अलग राज्यों में केवाईसी की प्रक्रिया को तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश है। अलग अलग राज्यों में राशन कार्ड धारको को केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कई बार समय बढ़ाया भी जा चूका है। लेकिन बहुत से लाभार्थी ऐसे है, जिन्होंने अब तक केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है जिससे उनको आगे दिक्क्त हो सकती है। वही पर मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से भी केवाईसी को लेकर कड़े निर्देश जारी हो चुके है। राज्य में जो राशन कार्ड लाभार्थी है, यानि की जिन लोगो को राशन कार्ड के जरिये राशन एवं अन्य सुविधा मिल रही है उनको केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करना अनिवार्य है।
30 अप्रेल तक पूर्ण कर ले केवाईसी की प्रक्रिया
मध्य प्रदेश राज्य में जो राशन कार्ड लाभार्थी है और उन्होंने अब तक राशन कार्ड में केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है तो उनके लिए जरुरी है की वो 30 अप्रेल तक राशन कार्ड में केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कर ले। जिन लोगो के राशन कार्ड में किसी भी सदस्य की केवाईसी की प्रकिया पूर्ण नहीं होगी। उनको राशन सुविधा मिलनी बंद हो सकती है। राज्य में विशेष अभियान के जरिये केवाईसी पूर्ण करवाने के निर्देश भी राज्य सरकार ने जारी किये है। इस अभियान के जरिये पंचायत स्तर पर कैंपिंग के जरिये केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा।
कैसे होगी केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण
राशन कार्ड में केवाईसी की प्रक्रिया सरल होती है। इसके लिए अपने राशन कार्ड डीलर के पास EPOS मशीन के जरिये आप आसानी से केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा। जिसके जरिये राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का केवाईसी करवाना जरुरी है। और जिस व्यक्ति का आधार कार्ड है उसका वहा पर मौजूद होना भी जरुरी है। क्योकि KYC की प्रक्रिया बायो मेट्रिक के जरिये होती है। फिंगरप्रिंट से व्यक्ति की जानकारी आधार कार्ड में वेरीफाई होती है। ऐसे में केवाईसी के दौरान आधार कार्ड जरूर लेने जाना होगा।
मध्य प्रदेश में अभियान शुरू
राज्य में 9 अप्रेल से 30 अप्रेल तक राशन कार्ड में केवाईसी को पूर्ण करवाने के लिए अभियान की शुरुआत हो चुकी है। POS मशीन के जरिये जिन लोगो की राशन कार्ड में केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं है वो पूर्ण की जाएगी। इसके लिए नगरीय प्रशासन, पंचायत के जरिये कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। केवाईसी के लिए लोगो को उनके क्षेत्र में ही अभियान के जरिये सुविधा दी जा रही है।