7th pay commission: सरकार का बड़ा ऐलान, नई साल पर कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, इतनी बढ़ जायेगी सैलरी
सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को भी नई साल पर एक बेहतरीन तोहफा दिया जाना है और वो तोहफा होगा सभी के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में इजाफा। सकरार हर साल जनवरी और जुलाई महीने में सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करती है। अभी नया साल आने वाला है और 1 जनवरी से सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी होने वाली है।
कितनी बढ़ौतरी होने वाली है इस बार
साल 2025 के पहले पखवाड़े में कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरफ से कितनी बढ़ौतरी का तोहफा दिया जायेगा इस पर एक नजर डालते है। देखिये हर साल सरकार की तरफ से डीए में जो बढ़ौतरी की जाती है वो AICPI index (आल इंडिया कंस्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आंकड़ों के अनुसार होती है और हर बार बढ़ौतरी करने से पहले AICPI Index के आंकड़ों के अनुसार ही गणना की जाती है।
अब जनवरी 2025 में जो बढ़ौतरी होने वाली है उसमे 2024 के अगस्त से लेकर के दिसम्बर के आंकड़ों को देखा जाने वाला है। अभी तक अगस्त से लेकर अक्टूबर के आंकड़े तो सभी के सामने है लेकिन इसके बाद के तीन महीने के आंकड़े अभी सामने आने बाकि है। देश में महंगाई की अगर बात की जाए तो ये काफी तेजी के साथ में ऊपर की और जा रही है। मौजूदा समय में जो AICPI index के आंकड़े है वो 141.5 पर जा चुके है जिसके चलते अबकी बार अच्छी बढ़ौतरी होने की उम्मीद की जा रही है।
आपको बता दें की आने वाले कुछ ही दिन में जब साल के आखिरी तीन महीने के AICPI के आंकड़े सामने आएंगे तो अगर उनमे आंकड़े 144 या फिर 145 पर पहुंचते है तो कर्मचारियों को 4 फीसदी की बढ़ौतरी मिलनी तय मानी जा रही है लेकिन इसमें भारत की केंद्र सरकार के द्वारा ही यते तय किया जाता है की इस बार जनवरी में सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा करना है क्योंकि फाइनल फैसला वित् मंत्रालय के ही अधिकार क्षेत्र में आता है।
सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है?
केंद्र सरकार की तरफ से अगर 4 फीसदी की बढ़ौतरी डीए में कर दी जाती है तो कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी इसके लिए एक गणना कर लेते है। देखिये मौजूदा समय में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18 हजार रूपए है जो की न्यूनतम बेसिक सैलरी है। इसलिए इसमें अगर 4 फीसदी की बढ़ौतरी होगी है तो इसमें आपको 720 की बढ़ौतरी के साथ में वेतन मिलेगा। लेकिन अगर बढ़ौतरी कम की जाती है तो ये आपको कम मिलेगा। यहाँ देखिये की कितनी बढ़ौतरी पर आपको कितना अतिरिक्त पैसा बढाकर मिलने वाला है।
- 3 फीसदी बढ़ौतरी होने पर : 540 रूपए बढ़ेंगे
- 3.5 फीसदी बढ़ौतरी होने पर : 630 रूपए बढ़कर मिलेंगे
- 4 फीसदी बढ़ौतरी होने पर : 720 रूपए बढ़ेंगे
डीए की कैलकुलेशन कैसे की जाती है?
महंगाई भत्ते की गणना करने के लिए के फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है और उसी के आधार पर हर बार बढ़ौतरी कितनी करनी है ये तय किया जाता है। इस फॉर्मूले में AICPI जो होता है वो महंगाई का सूचक होता है और इसको हर महीने जारी किया जाता है। इसके अलावा इसमें 115.76 आंकड़ा होता है ये पिछले 12 महीने का AICPI का औसत लिया जाता है जो की डीए का प्रतिशत तय करने में मदद करता है।
इसके अलावा इसमें पिछले 12 महीने का औसत लिया जाता है और इसमें जो 100 होता है वो प्रतिशत का सूचत होता है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर बार DA प्रतिशत = [(AICPI का औसत पिछले 12 महीने - 115.76) / 115.76] × 100 फिरमिले के आधार पर तय किया जाता है और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए DA प्रतिशत = [(AICPI का औसत पिछले 3 महीने - 126.33) / 126.33] × 100 के आधार पर तय किया जाता है।