बसंत पंचमी के दिन बनेंगे शुभ संयोग, इस समय मांगे मनोकामना
Feb 1, 2025, 08:27 IST
| 
माघ माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 2 फरवरी को पड़ रहा है। इस तिथि को पहला शुभ संयोग यह बन रहा है कि महाकुंभ का शाही स्नान होगा। इस दौरान कई शुभ संयोग बनेंगे। आपको अगर अपनी मनोकामना पूर्ति करनी है तो सही समय के बारे में जान लीजिए। इस दौरान मांगी गई सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। बसंत पंचमी के दिन आपको नियमों का पालन भी पवित्रता से करना चाहिए।
कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी
शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। यह खास दिन दो तारीखों में पड़ रहा है जिसमें 2 फरवरी और 3 फरवरी शामिल है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो पंचमी तिथि सुबह 9:16 से शुरू हो रही है। 3 फरवरी को यह सुबह 6:54 से शुरू हो रहा है। भारत देश के अलग-अलग जगह पर बसंत पंचमी के त्यौहार को अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा। महाकुंभ के दौरान बसंत पंचमी का अमृत स्नान मनोकामना पूर्ति के लिए शुभ माना जा रहा है।
कौन-कौन से शुभ संयोग बनेंगे
बसंत पंचमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक संयोग बन रहा है। यह शुभ संयोग सुबह 7:09 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा सिद्ध योग बन रहा है जो उत्तराभाद्र नक्षत्र में रहेगा। यह ऐसे संयोग है जब आप बसंत पंचमी के दिन मनोकामना मांगते हैं तो अवश्य पूर्ण होती है।
इन नियमों का करें पालन
- वसंत पंचमी के दिन आपको सुबह-सुबह उठकर स्नान करने के बाद पूजा करना चाहिए। इस दिन सूर्योदय के समय से लेकर दोपहर तक पूजा करना शुभ माना जाता है।
- वसंत पंचमी की पूजा के लिए आपको पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इस दिन पीले रंग के वस्त्र का विशेष महत्व होता है।
- बसंत पंचमी की पूजा में आपको सरस्वती माता की मूर्ति स्थापित करनी है। इसके बाद आपको अक्षत फल अर्पित करना है।