home page

घर में चाहिए सुख शांति एवं धन दौलत तो अपनाये ये तरीके

 | 
घर में चाहिए सुख शांति एवं धन दौलत तो अपनाये ये तरीके
यदि घर में पैसे की तंगी रहती है। धन की आवक नहीं है या फिर धन रुक नहीं रहा है। घर में शांति नहीं है। कड़ी मेहनत के बाद भी व्यवसाय चल रहा है। तो कैसे आप इन समस्याओ से निजात पा सकते है। माँ लक्ष्मी क्यों आपके नाराज है। इसके पीछे क्या कुछ कारण है। आइये जानते है।

इन कारणों से होती है घर में दिक़्क़त

जिन घरो में साफ सफाई नहीं होती है। लोग आलस्य से भरे होते है। समय पर कार्य नहीं करते है। उनके जीवन में हमेशा ही दिक्क़ते होती रहती है। माँ लक्ष्मी की कृपा भी इन लोगो पर नहीं होती है। इसलिए जीवन को संतुलित बनाना जरुरी है। इसके लिए सभी कार्यो को समय पर पूर्ण करना एवं अन्य नियमो का पालन जरुरी होता है। यदि आप चाहते है की आपके जीवन में धन की कमी ना रहे और आपका सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाए तो इसके लिए आपको दिनचर्या में बदलाव लाने होंगे। सबसे पहले आपको सुबह जल्दी उठना होगा। सुबह के नित्यकर्म से मुक्त होकर व्यायाम पर ध्यान देना होगा। इससे मन और शरीर अच्छे रहेंगे। जिससे पूरा दिन काम में मन लगेगा। सुबह उठकर भगवान् की पूजा पाठ करने से कृपा भी होती है और मन भी अच्छा रहता है। और यदि व्यक्ति का मन अच्छा रहता है तो आसपास का वातावरण भी उस व्यक्ति के लिए सवन्त अच्छा हो जाता है। पूरा दिन पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है। शरीर से रोग दूर रहते है। घर में कलेश नहीं होता है। पारिवारिक शांति रहती है। और जहा पर पॉजिटिव माहौल होता है। वहा पर लक्ष्मी की कृपा अपने आप हो जाती है।

घर में रखे साफ़ सफाई

यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रखना है तो घर की साफ सफाई जरुरी है। घर में झूठे बर्तन, गंदे कपड़े, धूल मिटटी आदि नहीं होनी चाहिए। समय पर साफ सफाई होना बेहद जरुरी है। साफ सफाई से मन भी अच्छा रहेगा और इस दुनिया में खेल मन का ही होता है। यदि मन अच्छा है तो सब कुछ अच्छा है। अगर आपको मन मुताबिक सब कुछ चाहिए तो मन को भी उसी हिसाब से आपको बनाना होगा।

फालतू में समय ख़राब न करे

यदि आप घर पर है और कोई काम नहीं कर रहे है तो आपको खुद को व्यस्त रखना जरुरी है। खाली व्यक्ति का दिमाग शैतान का घर होता है। कोई ना कोई काण्ड जरूर करेगा , तो बेहतर है की खाली न रहे। किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहे। इससे फालतू टाइम भी आपका ख़राब नहीं होगा और आपका मन व्यस्त रहेगा। घर में कलेश भी नहीं होगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now