home page

मनु भाकर सहित 4 प्लेयर को मिलेगा मेजर ध्यान चाँद अवार्ड, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड

अर्जुन अवार्ड के लिए सुश्री नीतू (मुक्केबाजी) , सुश्री ज्योति याराजी (एथलेटिक्स), अन्नू रानी को एथलेटिक्स, सवीटी को बॉक्सिंग, श्री संजय को हॉकी, अभिषेक सहित 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए सेलेक्ट किया गया है इसकी लिस्ट जारी हो चुकी है जबकि मेजर ध्यानचंद अवार्ड के लिए मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को सूचि में शामिल किया गया है।  
 | 
arjun award list
देश में अर्जुन अवार्ड एवं मेजर ध्यान चाँद अवार्ड 2024 के लिए लिस्ट जारी हो चुकी है। इसमें मनु भाकर, डी गुकेष, हरमनप्रीत सिंह और परवीन कुमार को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही अर्जुन अवार्ड के लिए 32 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिनमे 17 पैरा खिलाडी भी शामिल है। ये सभी अवार्ड 17 जनवरी को 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह के दौरान इन खिलाड़ियों को दिए जायेंगे। 

भारत के राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित 

मेजर ध्यानचंद अवार्ड एवं अर्जुन अवार्ड की लिस्ट जारी हो चुकी है और 17 जनवरी को आयोजित भव्य समारोह के दौरान इन सभी खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित करेंगे। मनु भाकर जिन्होंने हाल ही में भारत के लिए  ओलम्पिक मैडल जीता था और एक ही ओलम्पिक में 2 पदक जितने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी थी। उनके साथ शतरंज के खिलाडी गुकेष कुमार, पुरुष हॉकी टीम के खिलाडी हरमनप्रीत सिंह एवं प्रवीण जो की पैराओलंपिक के ऊँची कूद के खिलाड़ी है उनको मेजर ध्यान चाँद अवार्ड से नामित किया गया है। 

इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड 

ज्योति यारजी को एथलेटिक में , अन्नू रानी को एथलेटिक्स, में नीतू को बॉक्सिंग में अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। जबकि सवीटी को बॉक्सिंग के लिए , वन्तिका अग्रवाल को चेस के लिए अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। श्री अभिषेक एवं संजय को हॉकी , सम्लिमा तेते को हॉकी,  जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह को भी हॉकी के लिए अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। पैरा एथलेटिक में प्रीती पाल , जीवनजी  दीपति , अजीत सिंह, सचिन सर्जेराव खिलाड़ी , धर्मबीर, प्रणव शर्मा, H होकटो सेमा, सिमरन, नवदीप को अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। 

इसके साथ शूटिंग में स्वप्निल सुरेश कुसले, सरबजोत सिंह  को नामित किया गया है। पैरा शूटिंग के लिए रुबीना फ्रांसिस, मोना अग्रवाल को अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। वही पर पैरा जुडो के लिए कपिल परमार, स्विमिंग के लिए अमन एवं सुजान प्रकाश, पैरा बैडमिंटन के लिए तुलसीमाथि मुरुगेसन, निथ्य सरे सुमति सिवान, मनीषा रामदास को अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया है। 

चार खिलाड़ियो को मिलेगा मेजर ध्यान चंद अवार्ड 

मनु भाकर सहित चार खिलाड़ियों को इस बार मेजर ध्यान चंद अवार्ड के लिए नामित किया गया है। D गुकेश को शतरंज के लिए मेजर ध्यान चंद खेल अवार्ड से नामित किया गया है। जबकि हरमनप्रीत सिंह को हॉकी एवं परवीन कुमार को पैरा एथलेटिक्स के लिए मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड के लिए नामित किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा एक ख़ास समारोह के दौरान अवार्ड प्रदान किया जायेगा। जो की 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now