home page

16 साल से कम उम्र के बच्चो के लिए सोशल प्लेटफार्म बंद, नहीं कर पाएंगे इंस्टाग्राम, फेसबुक का उपयोग

 | 
16 साल से कम उम्र के बच्चो के लिए सोशल प्लेटफार्म बंद, नहीं कर पाएंगे इंस्टाग्राम, फेसबुक का उपयोग
सोशल मीडिया का जमाना है और बच्चे से लेकर बूढ़े तक सोशल मीडिया पर अपना समय बिता रहे है। सोशल मीडिया जुड़ाव का अच्छा साधन है लेकिन इसके कई बड़े नुकसान भी है। खासकर नाबालिग के लिए सोशल मीडिया काफी खतरनाक हो चूका है। ऐसे में अब फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्म पर 16 साल से कम उम्र के लोग अकॉउंट नहीं बना पाएंगे। इसके लिए नया कानून लाया जायेगा। जिसके लिए इस महीने संसद सत्र में अध्यादेश पेश किया जाना है।

इस देश में लागु होगा ये नियम

ऑस्ट्रेलिया में कम उम्र के बच्चो को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने एवं कानून बनाने के लिए आगामी माह में संसद स्तर में अध्यादेश पेश किया जाएगा। कानून बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चो के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित हो जायेगा। इसके साथ कंपनी की जवाबदेही भी इसमें शामिल होने वाली है।

इन सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

अभी के समय में पूरी दुनिया में लगभग टिकटोक, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे कुछ चुनिंदा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिनपर लोग काफी लोग दिनभर एक्टिव रहते है। खासकर इंस्टाग्राम एवं टिकटोक पर बच्चे काफी बड़ी संख्या में एक्टिव रहते है। इससे उन पर गलत प्रभाव हो रहा है । हालाँकि इन कंपनी की तरफ से इस मामले में फ़िलहाल को जानकारी नहीं आई है।

बच्चो की हेल्थ पर असर

सोशल मीडिया का असर बच्चो के दिमाग हो रहा है। मेन्टल हेल्थ बच्चो की नेगेटिव हो रही है। इसके साथ सोशल मीडिया में साइबरबुलिंग का भी खतरा भी बना रहता है। सोशल मीडिया पर टाइम अधिक शेयर करने के कारण उनकी दिनचर्या ख़राब हो रही है। जिससे फिजिकल हेल्थ भी ख़राब हो रही है। समय पर व्यायाम एवं फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने से उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

क्या भारत में भी होगा बैन

अभी ऑस्ट्रेलिया में सरकार इसके सम्बन्ध में नियम लागु करने का विचार बना रही है। लेकिन भारत में इसको लेकर फ़िलहाल ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भारत सरकार की तरफ से सोशल मीडिया को लेकर अपडेट नहीं दिया गया है। वैसे दुनिया के कई ऐसे देश है जिनमे बच्चो के लिए सोशल मीडिया के नियम लागु है। अमेरिका में भी 13 वर्ष की आयु का नियम शामिल है। और अब ऑस्ट्रेलिया में भी नियम बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now