₹1000 पार LPG के बीच उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार होंगे बाहर

News Desk
News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor
Jan 2, 2026 • 2:48 PM
https://nflspice.com/latest-news/ujjwala-yojana-new-guidelines-free-gas-connection
Copied
₹1000 पार LPG के बीच उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार होंगे बाहर
  • उज्ज्वला योजना के नियम सख्त, लाखों पर असर
  • वाहन या ज्यादा आय वालों को नहीं मिलेगा लाभ
  • नई गाइडलाइन से डीलरों पर भी बढ़ा दबाव
  • महंगे सिलेंडर के बीच गरीब परिवारों की बढ़ी चिंता
Ujjwala Yojana Update: देश के कई हिस्सों में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत हजार रुपये के पार पहुंच चुकी है। रसोई में धुएं से राहत दिलाने वाली उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) अब एक नए मोड़ पर है। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत नए दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसने लाखों परिवारों को हैरान कर दिया है।

किन्हें नहीं मिलेगा अब लाभ

केंद्र ने साफ कर दिया है कि अगर कोई उपभोक्ता अपने नाम पर तीन या चार पहिया वाहन, मोटरबोट (Fishing Boat) या कृषि के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें रखता है तो उसे फ्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं जिनके घर का आकार (Carpet Area) 30 वर्ग मीटर से अधिक है या परिवार की मासिक आय 10,000 रुपये से ज्यादा है वे भी अब इस योजना के दायरे से बाहर होंगे।

डीलरों पर बढ़ा दबाव

नए निर्देशों के तहत अब आवेदन जांचने की जिम्मेदारी भी गैस डीलरों पर डाल दी गई है। डीलर कहते हैं कि ये जिम्मेदारी उनके लिए भारी पड़ रही है क्योंकि अगर किसी आवेदन में जानकारी छिपाई गई तो जवाबदेही उनसे ली जाएगी। यह भी पढ़ें: PAN-Aadhaar लिंक की डेडलाइन खत्म: अब क्या होगा आपके PAN कार्ड का स्टेटस? जानिए नए अपडेट पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के गैस डीलर राजीव भौमिक ने बताया कि “जो उपभोक्ता आवेदन कर रहे हैं उन्हें गैस कनेक्शन तभी मिलेगा जब सभी शर्तें पूरी होंगी।”

गरीब परिवारों पर दोहरी मार

महंगाई के इस दौर में 10 हजार रुपये महीना कमाने वाला परिवार भी मुश्किल से गुज़ारा कर पाता है। कई घरों में महिलाएं उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिलने के बाद ही चूल्हे के धुएं से मुक्त हुई थीं। अब नए मानदंडों ने दोबारा उस राहत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोग कहते हैं कि उन्होंने परिवार चलाने के लिए लोन पर छोटा वाहन (Toto) खरीदा है, पर अब वही वाहन उन्हें योजना से बाहर कर दे रहा है। ग्रामीण इलाकों में जहां आज भी चूल्हे का धुआं आम है वहां ये नियम उम्मीद की लौ बुझाने जैसे हैं।

केंद्र का तर्क और पुराना अनुभव

सरकार का कहना है कि पिछले चरण में कई ऐसे परिवारों ने योजना का लाभ ले लिया था जो आर्थिक रूप से सक्षम थे। बाद में कई लोगों ने सिलेंडर रीफिल (Refill) तक नहीं कराया। यह भी पढ़ें: शिकायत तब तक बंद नहीं होगी, जब तक जनता संतुष्ट नहीं! हरियाणा CM का बड़ा ऐलान ऐसे में सरकार ने डीलरों को निर्देश दिया था कि गलत तरीके से दिए गए कनेक्शन वापस लिए जाएं। इसके बाद डीलरों और उपभोक्ताओं के बीच कई विवाद भी हुए।

भरोसे और राहत के बीच झूलती उम्मीद

नई गाइडलाइनों के बाद उज्ज्वला योजना अब भरोसे, ईमानदारी और आर्थिक वर्गीकरण की नई परीक्षा में है। एक तरफ सरकार का तर्क है कि असली लाभार्थियों को सहायता मिलनी चाहिए वहीं दूसरी ओर गरीब परिवार बढ़ती LPG कीमतों और सख्त मानदंडों के बीच फंसे दिखाई दे रहे हैं। गांवों की महिलाओं के लिए यह मुद्दा सिर्फ रसोई का नहीं बल्कि सम्मान और स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। क्योंकि रसोई का धुआं भले अब घट गया हो, मगर राहत की सांस फिर से महंगी होती जा रही है।
favorite Follow us for the latest updates:

News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।

आपकी पसंद की ख़बरें

Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu