LSG vs CSK: पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

लखनऊ, 14 अप्रैल 2025: IPL 2025 का रोमांच चरम पर है, और आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से है। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच फैंस के लिए खास है। लेकिन LSG टीम के साथ CSK का मुकाबला इसलिए भी अहम् है की CSK ने अब तक IPL 2025 में काफी मैच गंवा दिए है, केवल 1 मैच में जीत दर्ज की है और उनके कुछ प्लेयर भी चोटिल है, यदि CSK आगे मैच हारती है तो उनका IPL के आगामी मैचों से बाहर होने का खतरा बढ़ सकता है, वही पर LSG टीम IPL 2025 में अब तक 4 मैच जित चुकी है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। फ़िलहाल LSG होम ग्राउंड पर खेलेगी, जो की उनके पक्ष में पॉजिटिव पॉइंट हो सकता है।
पिच और मौसम का हाल
एकाना स्टेडियम की पिच संतुलित है। शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज़ रन बनाते हैं। स्पिनर मध्य ओवरों में कमाल दिखाते हैं। आज मौसम साफ़ रहेगा। तापमान 25-30 डिग्री के बीच होगा, और बारिश की कोई संभावना नहीं है। यानी, पूरा मैच बिना रुकावट होगा। बादलो की आवाजाही जरूर हो सकती है। दर्शको को यहाँ पर पुरे मैच का मजा मिलेगा। दोनों ही टीम यहाँ पर अपना दमखम दिखाने के लिए फ़िलहाल पहुंच चुकी है।
दोनों टीमों की ताकत
LSG घरेलू मैदान पर दमदार खेल दिखाती है। मिशेल मार्स और निकोलस पूरन उनकी बल्लेबाज़ी की रीढ़ हैं। मयंक यादव की रफ्तार गेंदबाज़ी में जान डालती है। दूसरी तरफ, CSK अनुभव की मिसाल है। ऋतुराज गायकवाड़ लगातार रन बनाते हैं, लेकिन फ़िलहाल वो चोटिल हो चुके है तो महेन्दर सिंह धोनी के हाथो में CSK की कमान है। वही पर CSK टीम के एक और हरफनमौला आल राउंडर है जो दमदार प्रदर्शन करते हैं। लेकिन उनका बल्ला अब तक खामोस ही नजर आ रहा है। उनकी हालिया फॉर्म CSK टीम के दिक्क्त बढ़ा रही है। हम रचिन रविदंर की बात कर रहे है। जिनका हालिया फार्म टीम के लिए चिंता का कारण बन रहा है।
कहा से लाइव होगा मैच
IPL सीजन 2025 के जितने भी मैच हो रहे है वो डायरेक्ट जिओ हॉटस्टार पर लाइव हो रहे है। और इनको फ्री देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार की सर्विस टीवी एवं फ़ोन में फ्री दी जा रही है। जिसमे IPL के सभी मैच लाइव देख सकते है। आज का CSK VS LSG का मैच भी शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ में शुरू होने वाला है। दोंनो ही टीम फ़िलहाल लखनऊ पहुंच चुकी है, दिन में अभ्यास स्तर में भाग लिया है।