नई दिल्ली. Mahogany Cultivation: आजकल के किसान वैसे तो कई अलग अलग तरह की खेती करके अपनी सालाना आय को बढ़ने में लगे हुए है लेकिन आज इस आर्टिकल में आपको जिस पेड़ के बारे में हम बताने जा रहे है वो पेड़ आपको करोड़पति जरूर बनायेगा। इसमें शुरू में आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी लेकिन 12 साल बाद जब ये पेड़ तैयार होंगे और मार्किट में जायेंगे तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस आर्टिकल को आखिर तक पढोगे तो आज ही अपने खेतों में ये पेड़ लगाने को दौड़ लगा दोग।

आप किसान है और आपके पास अगर एक एकड़ जमीन है तो फिर आप अपने इस खेत में महोगनी की खेती करें। इस खेत में आप महोगनी के पेड़ लगा दीजिये। लेकिन इससे पहले आपको ये तय करना होगा की आप धैर्य रख सकते है या नहीं। क्योंकि महोगनी की खेती (Mahogany Cultivation) में आपको 12 साल तक धैर्य रखना होगा लेकिन उसके बाद ये महोगनी ही आपको करोड़पति बनाएगी। देखिये कैसे और क्या क्या करना होगा आपको महोगनी की खेती के लिए।

महोगनी का पेड़ लगाने के फायदे क्या क्या है और किस काम आता है

Mahogany Cultivation: महोगनी बहुत काम की चीज है और जिसने भी इसकी खेती की वो मालामाल हुआ है। महोगनी को बहुत तरफ की दवाओं को बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। महोगनी के इस्तेमाल से कैंसर की भी दवाई तैयार की जाती है। कैंसर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह सहित और भी कई प्रकार के रोगों के खिलाफ भी महोगनी प्रभावी है। इसके अलावा आपको बता दें की महोगनी के पेड़ जिस भी इलाके में लगाए जाते है उस इलाके में मच्छरों की संख्या कम हो जाती है।

12 साल तक करना होगा इन्तजार

Mahogany Cultivation: महोगनी की खेती को एक लम्बे समय अवधी की खेती के रूप में जाना जाता है क्योंकि महोगनी के पेड़ लगाने के बाद तैयार होने में 12 साल का समय लगता है। अगर आपके पास एक एकड़ जमीन है तो उसमे 110 से 120 महोगनी के पेड़ (Mahogany Tree) लगाए जा सकते है। एक एकड़ में महोगनी के पेड़ (Mahogany Tree) लगाने में किसानो का लगभग 50 हजार रुपये का खर्चा आता है। आपको बता दें की महोगनी के पेड़ की लकड़ी के साथ साथ उसके बीज और पत्ते भी काम में आते है।

महोगनी के पेड़ के बीज की कीमत बाजार में लगभग 1000 रुपये प्रति किलोग्राम होती है और इसके पत्ते को भी ऐसी तरह से ऊँचे दामों पर बेचा जाता है। महोगनी के एक पेड़ में लगभग 45 क्यूबिक लकड़ी मिल जाती है और इसकी लकड़ी बाजार में लगभग 2500 रुपये प्रति क्यूबिक के हिसाब से बिकती है। इसके हिसाब से आप खुद इस बात का अंदाजा लग सकते है की एक पेड़ (Mahogany Tree) आपको कितनी कमाई करके देगा। और अगर आपके 100 पेड़ भी एक एकड़ जमीन में तैयार हो जाते है तो आपको 12 साल में लगभग 1 करोड़ 12 लाख रुपये की कमी होती है।

महोगनी की कीमत कैसे तय होती है

Mahogany Cultivation: महोगनी के पेड़ की कीमत उसकी लकड़ी के रंग से तय की जाती है। लकड़ी का रंग अगर लाल है तो उसकी कीमत और भी अधिक होती है और अगर लकड़ी का रंग भूरा है तो उसकी कीमत कम होती है। ज्यादातर केस में महोगनी के पेड़ की लकड़ी का रंग लाल ही देखा गया है। इसके अलावा आपको ये भी बता दें की महोगनी की खेती में आपको पानी भी ज्यादा नहीं देना पड़ता है। महोगनी के पेड़ों की ये भी एक खासियत होती है की ये कम पानी वाले इलाकों में भी अच्छे खासे तैयार हो जाते है। इसके अलावा तापमान का असर भी महोगनी पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाता और महोगनी का पेड़ 50 डिग्री का तापमान भी आसानी से झेल जाता है।

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...