home page

पोस्ट ऑफिस की बेहतरीन स्कीम, 115 महीने में जमा पैसा दुगना हो जायेगा

 | 
KVP Scheme

पोस्ट ऑफिस में कई तरह की अलग अलग स्कीम चल रही है। जिसमे अलग अलग सुविधा एवं अलग अलग लोगो के लिए स्कीम लागु है। महिलाओ के लिए ख़ास स्कीम पोस्ट ऑफिस में चल रही है। इसके साथ साथ बुजुर्गो को भी अलग से SCSS स्कीम की सुविधा दी जा रही है। जबकि सामान्य लोगो के लिए भी कई स्कीम चल रही है। इसमें एक स्कीम शामिल है। जिसका नाम किसान विकास पत्र है। इसमें पैसा 115 महीने की अवधि के दौरान डबल हो जाता है। देश के नागरिक इस स्कीम में निवेश कर फायदा ले सकता है। 

KVP स्कीम में होगा पैसा डबल 

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम के तहत 7.5 फीसदी कम्पाउंडेड सालाना ब्याज दर लागु है। और इसमें मेचोरिटी अवधि 9 साल 7 महीने यानि की कुल 115 महीने की होती है। इस अवधि के दौरान आपके द्वारा जमा पैसा डबल हो जाता है। इस स्कीम में न्यूनतम निवेश राशि 1000 रु एवं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। इसमें 100 रु के मल्टीपल के रूप में जमा किया जा सकता है। KVP स्कीम में खाता सिंगल एवं जॉइंट दोनों ही तरह से खुलवा सकते है। इसके साथ साथ इसमें 10 साल से ऊपर की उम्र के बच्चे के नाम से भी खाता खुलवाया जा सकता है। 

कैसे कर सकते है निवेश 

पोस्ट ऑफिस की KVP स्कीम का लाभ लेने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। जहा से किसान विकास पत्र को ले सकते है। इस स्कीम के तहत एक व्यक्ति जितने चाहे KVP पत्र ले सकता है। इसकी कोई सीमा नहीं है। आप जितने चाहे निवेश कर खाते ले सकते है। हालाँकि इसमें न्यूनतम निवेश की राशि 1000 रु एवं निवेश का प्रारूप 100 रु के मल्टीपल के रूप में होता है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now