LIC ने कस्टमर को जारी किया अलर्ट, एक गलती पड़ेगी भारी
![LIC](https://nflspice.com/static/c1e/client/122375/uploaded/f01aeb8d9b00a3c5bc229059e3aad7f1.jpg)
सोशल मीडिया प्लेटफार्म Twitter के जरिये LIC ने अपने कस्टमर को अलर्ट जारी किया है। जिसमे कहा गया है। की किसी भी प्रकार की LIC पालिसी लेने या उनकी पेमेंट करने के लिए केवल LIC की आधिकारिक वेबसाइट या फिर डिजिटल एप्लीकेशन का ही उपयोग करे। किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिए www.licindia.in से जानकारी ली जा सकती है। क्योकि अभी के समय में बहुत से फर्जी एप्लीकेशन एवं वेबसाइट इंटरनेट पर चल रहे है जो लोगो के साथ फ्रॉड कर रहे है। अगर आधिकारिक वेबसाइट के जरिये लेनदेन न करके इन फर्जी लोगो के बनाये एप्लीकेशन से आप लेनदेन करते है तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
Public caution notice for our policyholders and customers#LIC #CautionNotice pic.twitter.com/GEyLcxdGGK
— LIC India Forever (@LICIndiaForever) February 4, 2025
सही जानकारी के लिए LIC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी पूर्ण जानकारी दी है। इसके साथ ही LIC ने टोल फ्री नंबर भी जारी किए है। जिनसे आप अधिक जानकारी ले सकते है। 1800-267-9090 नंबर पर कॉल की जा सकती है। जो की सोमवार से शुक्रवार के दिन सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक लाइव रहते है। LIC की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in है। जिस पर पॉलिसी स्टेटस, प्रीमियम पेमेंट, कस्टमर सर्विस, क्लेम और अन्य जानकारी दी गई है। कोई भी LIC कस्टमर या फिर जो लोग LIC से जुड़ना चाहते है वो डायरेक्ट इस वेबसाइट के जरिये सुविधा ले सकते है।