नया साल, नई कीमतें: LPG पर बढ़ सकता है बोझ, सब्सिडी में कटौती के संकेत

News Desk
News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor
Dec 30, 2025 • 2:10 PM
https://nflspice.com/personal-finance/lpg-price-hike-2026-subsidy-cut-usa-contract
Copied
नया साल, नई कीमतें: LPG पर बढ़ सकता है बोझ, सब्सिडी में कटौती के संकेत
  • नए साल से महंगी हो सकती है LPG
  • अमेरिका से LPG आयात का पहला लॉन्ग-टर्म करार
  • सब्सिडी पर संकट, कीमतें बढ़ने के संकेत
  • जनवरी 2026 में गैस सिलेंडर झटका संभव
LPG Price Hike: नया साल शुरू होते ही आम घरों के बजट पर सबसे पहले असर डालने वाली चीज़ होती है – गैस सिलेंडर की कीमत। इस बार मामला और गंभीर है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से LPG सप्लाई का पहला लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इससे देश की गैस लागत का पूरा समीकरण बदल सकता है।

अमेरिका से पहला बड़ा अनुबंध

हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 2026 कांट्रैक्ट ईयर के लिए अमेरिका से करीब 2.2 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष LPG आयात पर एक साल का करार किया है। यह अकेले देश की कुल LPG खपत का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा है। अब तक ये कंपनियां अमेरिकी LPG को केवल ‘स्पॉट मार्केट’ से खरीदती रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने दीर्घकालिक सप्लाई के लिए साइन किया है।

क्यों बदल जाएगा सब्सिडी का समीकरण

अमेरिकी LPG की लॉजिस्टिक कॉस्ट सऊदी अरब की तुलना में करीब चार गुना अधिक है। फिलहाल भारत सरकार सब्सिडी की गणना सऊदी प्राइस फॉर्मूले के आधार पर करती है। ऐसे में जब आपूर्ति का बड़ा हिस्सा अब अमेरिकी स्रोत से आएगा, तो सब्सिडी की मौजूदा दरों को कायम रखना सरकार के लिए मुश्किल हो सकता है। यदि विदेशी शिपमेंट पर कोई मूल्य छूट नहीं मिलती, तो सब्सिडी में सीधी कटौती की संभावना बढ़ जाएगी।

संभावित असर आम जनता पर

सरकार फिलहाल उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपए तक की सब्सिडी देती है। मगर अगर अमेरिकी LPG महंगी पड़ी, तो सरकार को या तो सब्सिडी घटानी होगी या कीमतों में संशोधन करना पड़ेगा। इसका सीधा मतलब है कि नए साल के साथ घरेलू गैस सिलेंडर का बोझ आम लोगों की जेब पर और भारी महसूस हो सकता है।

मौजूदा कीमतें और पिछला बदलाव

आईओसीएल के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 1,580.50 रुपए में मिल रहा है। आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को कीमतों में संशोधन हुआ था, जब 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अगर इस बार आपूर्ति की शर्तें और महंगी हो जाती हैं, तो सरकार के पास विकल्प सीमित रह जाएंगे।

आगे क्या हो सकता है?

फिलहाल वित्त मंत्रालय और तेल मंत्रालय के बीच इस पर बातचीत जारी है कि अमेरिकी LPG की लागत को कैसे समायोजित किया जाए। अगर किसी रियायत पर सहमति नहीं बनती, तो जनवरी 2026 में एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। आम रसोई पर इसका असर सिर्फ एक सिलेंडर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे घरेलू खर्च के ढांचे को प्रभावित कर सकता है।
favorite Follow us for the latest updates:

News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।

आपकी पसंद की ख़बरें

मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
रमजान के बीच लाउडस्पीकर पर छिड़ा 'महासंग्राम', विधायक बालमुकुंद के तीखे तेवर; क्या अपनी ही सरकार में घिरे भगवाधारी?
रमजान के बीच लाउडस्पीकर पर छिड़ा 'महासंग्राम', विधायक बालमुकुंद के तीखे तेवर; क्या अपनी ही सरकार में घिरे भगवाधारी?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu