Post Office NSC Scheme: 60 महीने में मिलेंगे 20 लाख 7 हजार, नई ब्याज दर लागु

Post Office NSC Scheme: डाकघर की बचत योजनाओं में निवेश करने के बाद में आपको काफी तगड़ी ब्याज दर के साथ में लाभ मिलता है ये तो आप अच्छे से जानते ही होंगे लेकिन डाकघर की एक ऐसी स्कीम भी इस समय चलाई जा रही है जिसमे अगर आप केवल 60 महीने के लिए निवेश करते है तो आपको 7.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के साथ में 20 लाख 7 हजार रिटर्न मिल सकता है।
डाकघर की ये स्कीम इस समय काफी चर्चा में है क्योंकि इसमें एफडी से भी अधिक ब्याज दर का लाभ डाकघर की तरफ से दिया जा रहा है। डाकघर की तरफ से अब अपनी योजनाओं में नई ब्याज दरों के साथ में लाभ देना शुरू कर दिया है और कई नियम भी बदल दिए गए है इसलिए ग्राहकों को अब निवेश करने पर पहले से अधिक ब्याज दरों का लाभ मिल रहा है। आइये जानते है की कैसे आप इस स्कीम में निवेश कर सकते है और आपको कितना रिटर्न इस स्कीम में मिलने वाला है।
कौन कौन लोग इस स्कीम में निवेश कर सकते है?
डाकघर की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना में भारत का कोई भी नागरिक अपने पैसे को निवेश कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए न्यूनतम आयु सिमा को 18 वर्ष निर्धारित किया गया है। अगर आपके परिवार में बच्चे है तो आप 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे के नाम से भी इस स्कीम में निवेश करवा सकते है और लाभ ले सकते है। आपको इसमें ये ध्यान रखना होगा की बच्चों के अकॉउंट को आपको खुद से मैनेज करना होगा।
1000 रूपए से निवेश की होगी शुरुआत
डाकघर की ये स्कीम काफी तगड़ी इसलिए भी मानी जा रही है क्योकि इस स्कीम में आप केवल 1000 रूपए जमा करके भी अपना निवेश शुरू कर सकते है। इस स्कीम में आप सिंगल खाता खुलवाकर भी निवेश कर सकते है या फिर आप परिवार के साथ में मिलकर के तीन लोगों के साथ जॉइंट खाता भी खुलवा सकते है। आप इस स्कीम में अपने नाम से एक से अधिक अकॉउंट खुलवाकर उनमे निवेश कर सकते है और अधिकतम पैसे कितने निवेश करने है इसकी भी सिमा निर्धारित नहीं की गई है।
ब्याज दर और निवेश की प्रक्रिया
डाकघर की इस स्कीम में आप जब निवेश करेंगे तो आपको मौजूदा समय में 7.7 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा ये ब्याज दर सालाना कम्पाउंडेड होती है। दोस्तों आप अगर एफडी स्कीम में निवेश करते है तो आपको अधिकतम 7.5 फीसदी ब्याज दर का लाभ दिया जाता है लेकिन ये स्कीम उससे अधिक ब्याज आपको देती है और एफडी स्कीम की तरह ही इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। साथ में निवेश की अवधी भी केवल 5 साल की होती है।
अगर आप डाकघर की इस स्कीम में निवेश करना चाहते है तो आपको इसके लिए डाकघर में जाना होगा और वहां जाकर के अपना खाता इस स्कीम में खुलवाना होगा। आपको बता दें की खाता खुलवाने के समय में आपको कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट भी डाकघर में देने होते है। डॉक्यूमेंट में आपको अपना आदर कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, स्थाई निवास का प्रमाण पत्र आदि जमा करने होते है।
निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा
अगर आप डाकघर की इस स्कीम में निवेश कर रहे है तो आपको इसमें मिलने वाले रिटर्न के बारे में पता होना बहुत ही जरुरी है। देखिये यहाँ हमने इसकी गणना की गई जिसमे आपको पता चलेगा की आप कितना पैसा इस स्कीम में निवेश करेंगे तो आपको कितना रिटर्न 5 साल के बाद में मिलने वाला है।
निवेश की राशि | निवेश की अवधी | कुल रिटर्न | ब्याज से कमाई |
---|---|---|---|
₹1,00,000 | 5 साल | ₹1,44,903 | ₹44,903 |
₹2,00,000 | 5 साल | ₹2,89,807 | ₹89,807 |
₹4,00,000 | 5 साल | ₹5,79,614 | ₹1,79,614 |
₹5,00,000 | 5 साल | ₹7,24,517 | ₹2,24,517 |
₹8,00,000 | 5 साल | ₹11,59,227 | ₹3,59,227 |
₹10,00,000 | 5 साल | ₹14,49,034 | ₹4,49,034 |
₹12,00,000 | 5 साल | ₹17,38,841 | ₹5,38,841 |
₹15,00,000 | 5 साल | ₹21,73,551 | ₹6,73,551 |
₹16,00,000 | 5 साल | ₹23,18,454 | ₹7,18,454 |
₹18,00,000 | 5 साल | ₹26,08,261 | ₹8,08,261 |
₹20,00,000 | 5 साल | ₹28,98,068 | ₹8,98,068 |
दोस्तों डाकघर की मौजूदा समय में ये सबसे अच्छी स्कीम मानी जा रही है और इसमें आपको जो 7.7 फीसदी जो ब्याज का लाभ मिलता है वो ब्याज दर आपको कहीं और देखने को नहीं मिलने वाली है। इसलिए अगर आप अपने लिए किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे है जो सुरक्षित हो और अधिक ब्याज दर का लाभ मिलता हो तो आपके लिए ये स्कीम सबसे बेस्ट स्कीम होने वाली है।