Post Office Time Deposit Scheme: 2 लाख की FD करने पर कितनी कमाई होगी

Post Office में आज के समय में कई अलग अलग बचत योजनाओं को चलाया जा रहा है और सभी में निवेश करने वाले लोगों को काफी अच्छी ब्याज दरों के साथ में रिटर्न का लाभ दिया जाता है। आमतौर पर लोगों को निवेश के लिए एक ऐसी स्कीम की तलाश रहती है जिसमे ब्याज अच्छा मिले, रिटर्न समय पर मिले और जिस स्कीम में निवेश सुरक्षित होता हो।
डाकघर की टाइम डिपॉजिट स्कीम आपके इन सभी पहलुओं पर खरी उतरती है और हमेशा से ही इसने लोगों का भरोसा जीता है। आज के समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आप अपने आने वाले भविष्य के लिए एक बड़ा अमाउंट आसानी के सेहत में तैयार कर सकते है। आपको आने वाले समय में घर बनाना है, बच्चों की शादी करनी है या फिर कोई और काम पूरा करना है तो आपको अभी से इस स्कीम में अपना निवेश शुरू कर देना चाहिए।
Post Office Time Deposit Scheme
डाकघर की टाइम डिपॉजिट स्कीम को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम, एफडी स्कीम या फिर सावधि जमा खाता योजना के नाम से भी जाना जाता है और इसमें 1 साल से लेकर के 5 साल की अवधी के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। ये जो निवेश की अवधियां है इनमे अलग अलग ब्याज दर के साथ में ग्राहकों को लाभ दिया जाता है।
इसके अलावा डाकघर की जितनी भी स्कीम है उनमे ब्याज दरों का निर्धारण भारत सरकार की तरफ से किया जाता है। इसके अलावा इन सभी में जब आप अपने पैसे का निवेश करते है तो आपको समय पर रिटर्न मिलता है और आपका पैसा डूबने के चांस बिलकुल भी नहीं होते है।
कितना ब्याज दिया जाता रहा है इस स्कीम में
मौजूदा समय में 2025 की पहली तिमाही चल रही है और इस तिमाही में इस योजना में एक साल से लेकर के 5 साल तक के निवेश पर अलग अलग ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है और साथ में आपको बता दें की जो 5 साल के निवेश वाली टाइम डिपॉजिट स्कीम है उसमे आपको टैक्स में भी छूट मिल जाती है।
- 1 साल निवेश पर : 6.9 फीसदी सालाना
- 2 साल निवेश पर : 7.0 फीसदी सालाना
- 3 साल निवेश पर : 7.1 फीसदी सालाना
- 5 साल निवेश पर : 7.5 फीसदी सालाना
निवेश की प्रक्रिया और नियम क्या है
चलिए अब ब्याज दरों की जानकारी तो आपको हो चुकी है तो अब इसमें निवेश करने का तरीका और निवेश करने के नियमों के बारे में आपको जानकारी दे देते है। दोस्तों इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपका भारत का स्थाई नागरिक होना जरुरी है और आपकी आयु 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी जरुरी है।
इसके अलावा निवेश करने के लिए आपको इसमें खाता खुलवाना होता है जो की आप डाकघर में जाकर के खुलवा सकते है। खाता खुलवाने के बाद में आप जो भी पैसा इस स्कीम में निवेश करना चाहते है उस पैसे को आपको शुरआत में ही एकमुश्त जमा करना होता है। आवेदन फॉर्म के साथ में ही आपको पैन कार्ड, स्थाई निवास का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी देना होता है।
1 लाख की FD में कितनी कमाई होगी
अगर आप डाकघर की टाइम डिपॉजिट स्कीम में अपने 1 लाख रूपए को निवेश करते है तो आपको अलग अलग समय अवधी में रिटर्न भी अलग अलग मिलने वाला है। ये इसलिए होता है क्योंकि सभी अवधी में आपको ब्याज दर भी एक बराबर नहीं मिलती है। इसलिए देखिये कौन सी अवधी के लिए आपको कितनी ब्याज दर का लाभ मिलेगा।
निवेश अवधी | कुल रिटर्न | ब्याज से कमाई |
1 साल | ₹ 1,07,081 | ₹ 7,081 |
2 साल | ₹ 1,14,888 | ₹ 14,888 |
3 साल | ₹ 1,23,508 | ₹ 23,508 |
5 साल | ₹ 1,44,995 | ₹ 44,995 |
2 लाख की FD में कितनी कमाई होती है?
जिस प्रकार से हमने आपको 1 लाख की एफडी स्कीम की गणना करने बताई है ठीक उसी प्रकार से 2 लाख का निवेश अगर आप करते है तो उसकी भी गणना होने वाली है। इसमें भी आपको निवेश की अवधी के हिसाब से अलग अलग रिटर्न मिलने वाला है। देखिये इसकी गणना :
निवेश अवधी | कुल रिटर्न | ब्याज से कमाई |
1 साल | ₹ 2,14,161 | ₹ 14,161 |
2 साल | ₹ 2,29,776 | ₹ 29,776 |
3 साल | ₹ 2,47,015 | ₹ 47,015 |
5 साल | ₹ 2,89,990 | ₹ 89,990 |