NFLSpice News: अगर आपको एक सुरक्षित निवेश की तलाश है और केवल थोड़े से दिन के लिए ही पैसा जमा करके आप अधिक लाभ लेने का विचार कर रहे है तो फिर पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बहुत काम आने वाली है। इसके केवल 2 साल के लिए आप निवेश करके आसानी से मोटा पैसा कमाई कर सकते है।
पोस्ट ऑफिस हमेशा से ही देश के हर तबके के नागरिकों के लिए स्कीम लेकर आता रहता है और आम नागरिकों के अलावा बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी अलग से नई नई स्कीम लेकर आता है। इन सभी में काफी अच्छा ब्याज ऑफर किया जाता है। डाकघर की ऐसी ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (MSSC) जिसमे केवल महिलाये ही निवेश कर सकती है। निवेश के बाद में 7.5 प्रतिशत सालाना की दर से काफी तगड़ा ब्याज दिया जा रहा है।
निवेश के नियम और शर्तें
जैसा की हमने आपको ऊपर बताया है की ये स्कीम केवल महिलाओं के लिए चलाई जा रही है तो इसमें महिला और लड़कियां ही निवेश कर सकते है लेकिन महिलाएं और लड़कियां भारत की स्थाई नागरिक होनी जरूरी है। इसके अलावा आयु कम से कम 18 वर्ष की भी होनी जरुरी है।
Read This : Sukanya Samriddhi Yojana: ₹96,000 जमा करके मिलेगा ₹29,93,650 ब्याज, केवल इतने साल में
महिलाओं को इस स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है जिसमे वे कम से कम ₹1,000 का निवेश कर सकती है। इसके अलावा अधिकतम इस योजना में 2 साल के लिए 2 लाख का ही निवेश कर सकती है। इसके अलावा अगर कोई महिला चाहती है की वो अधिक निवेश करें तो इसके लिए महिला अपना एक और खाता इस योजना में खुलवा सकती है लेकिन एक खाते से दूसरे खाते के बीच में तीन महीने का समय होना जरुरी है।
कितना निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलता है?
महिलाओं को इस योजना में डाकघर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ देता है इसलिए इस ब्याज दर से गणना करके काफी तगड़ा रिटर्न का लाभ लड़कियां और महिलाएं ले सकती है। स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है इसलिए आप 1 हजार से लेकर के 2 लाख तक का निवेश इस स्कीम में कर सकती है।
अगर आपने 1 हजार का निवेश इसमें किया है तो आपको 2 साल के बाद में ₹1,160 रिटर्न मिलता है। इसके अलावा अगर आप 10 हजार का निवेश कर देती है तो फिर आपको ₹11,602 रिटर्न मिल जायेग। अगर आपने 25 हजार का निवेश इसमें किया है तो आपको 2 साल के बाद में ₹29,006 रिटर्न मिलने वाला है।
Read This : Post Office MSSC: महिलाओं के लिए नई स्कीम शुरू, 2 साल में मिलेगा 32 हजार ब्याज
इसके साथ ही अगर इस स्कीम में आपने 50 हजार का निवेश किया तो फिर डाकघर आपको ₹58,011 रिटर्न और 1 लाख रूपए इसमें जमा करने पर ₹1,16,022 रिटर्न का लाभ देता है। अगर आप इसमें ₹1,25,000 का निवेश करते है तो फिर 2 साल के बाद में आपको ₹1,45,028 रिटर्न मिलेगा। अगर आपने 1.5 लाख का निवेश किया तो आपको ₹1,74,033 और 2 लाख का निवेश करने पर ₹2,32,044 रिटर्न मिल जाता है।
निवेश करने की प्रक्रिया क्या है?
Post Office MSSC Scheme में अगर आपको अपना निवेश करना है तो आपको इसके लिए डाकघर में जाना होगा और वहां जाकर के अपना खाता इस योजना में खुलवाना पड़ेगा। खाता खुलवाने के समय में आपको अपने निवेश की राशि भी एकमुश्त जमा करनी होगी। इसके अलावा आपको अपने जरुरी डॉक्यूमेंट जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड आधी देने होंगे।
इस स्कीम में आप अपने नाम से खाता एक से अधिक भी खुलवा सकती है लेकिन इसमें शर्त ये है की एक खाते को खुलवाने के 3 महीने बाद में ही दूसरा खाता खुलवा सकती है। इसमें 10 वर्ष या फिर इससे अधिक आयु की बेटियों का खाता भी आप खुलवा सकती है लेकिन उनके खाते को आपको मैनेज करना होगा।
Post Office MSSC में मिलेंगे ये लाभ
पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (MSSC) में आपको समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा भी दी जाती है। आपको बता दें की पैसा जमा करने के बाद में अगर आपको अचानक से पैसे की जरुरी पड़ती है तो आप इसमें से अपने पैसे निकल सकते है। इसके अलावा निवेश करने वाले की मृत्यु अगर हो जाती है तो फिर परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस पैसे की निकासी कर सकता है।
डाकघर की तरफ से महिलाओं को इस स्कीम में निवेश करने के बाद में आयकर में भी छूट दी जाती है। ये छूट आयकर अधिनियम के सेक्शन 80C के तहत भारत सरकार की तरफ से दी जाती है और आप एक साल में अधिकतम 1 लाख 50 हजार तक की छूट इसमें ले सकती है। इसके अलावा आपको केवल 2 साल में ही रिटर्न का लाभ इस स्कीम में दे दिया जाता है जिसमे अगर आपने 2 लाख का निवेश किया है तो आपको 32 हजार रूपए केवल ब्याज के जरिये मिलते है।