ब्रेकिंग न्यूज़

राशन कार्ड अपडेट: 30 अप्रेल तक का समय, इसके बाद नहीं मिलेगी राशन की सुविधा

Ration card : देश में करोड़ो लोगो को राशन कार्ड के जरिये फ्री राशन एवं अन्य कई चीजे मिलती है। जैसे की सरसो तेल, चावल, बाजरा। और देश में करोड़ो लोग इस सुविधा का फायदा ले रहे है। अलग अलग राज्यों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से मुफ्त में ये सुविधा दी जा रही है। कोरोना के समय शुरू हुई केंद्र सरकार की मुफ्त राशन सुविधा को अभी तक जारी रखा हुआ है। लेकिन इसमें बहुत से फर्जीवाड़े भी कई बार सामने आते रहे है। और इस तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार भी गंभीर हो चुकी है।

जो लोग वास्तव में फ्री राशन एवं अन्य सुविधा के पात्र है उनको ही राशन की सुविधा मिले, इसको सुनिश्चित करने के लिए अब राशन कार्ड धारको (जिनको राशन एवं अन्य सुविधा मिलती है) के लिए केवाईसी की प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करने के लिए कहा जा रहा है। सरकार की तरफ से कई बार केवाईसी की प्रक्रिया की तिथि को बढ़ाया भी गया है। लेकिन अब मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से 30 अप्रेल तक राज्य में सभी लाभार्थी राशन कार्ड धारको को केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश है। जिन लोगो के राशन कार्ड में केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। उनको तय तिथि के बाद राशन सुविधा लेने में दिक्क्त होने वाली है।

मध्य प्रदेश में 30 अप्रेल से पहले कर ले केवाईसी

राज्य में जितने भी राशन कार्ड धारक है जो राशन एवं अन्य सुविधा ले रहे है। उनको राशन कार्ड में सभी लाभार्थी व्यक्तियों का केवाईसी पूर्ण करना जरुरी है। राज्य सरकार की तरफ से 9 अप्रेल से राज्य में अभियान के जरिये लोगो को केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कहा जा रहा है। राज्य में राशन कार्ड धारको को अपने नजदीकी राशन वितरण दूकान के जरिये केवाईसी पूर्ण करने की सुविधा दी जाती है। इसके साथ साथ राज्य में मेरा ई केवाईसी फ़ोन एप्लीकेशन भी लांच किया गया है। जिसके जरिये आसानी से Ration Card KYC पूर्ण की जा सकती है।

App के जरिये केवाईसी की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में राशन कार्ड धारको की सुविधा के लिए मेरा ई केवाईसी एप्लीकेशन लांच किया गया है। जिसको गूगल प्ले स्टोर से फ़ोन में इनस्टॉल कर सकते है। ये एंड्राइड एप्लीकेशन है। इसमें राशन कार्ड लाभार्थी अपने घर से ही केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। लाभार्थी का आधार और उससे जुड़ा फ़ोन नंबर OTP के लिए इसमें चाहिए होता है। कुछ ही चरणों में राशन कार्ड में केवाईसी की प्रक्रिया को यहाँ से पूर्ण कर सकते है।

इसके साथ साथ राज्य में जिले स्तर पर ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कैंप भी आयोजित किये जा रहे है। जिनके जरिये आप अपने क्षेत्र में राशन कार्ड केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button