हाल ही में पवन सिंह का नया गाना आ चूका है जो काफी धूम मचा रहा है। “Saiya Suni Na” 2025 का नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग है, जो हाल ही में SFC Music के बैनर तले रिलीज़ हुआ है। यह गाना अपने रोमांटिक और इमोशनल थीम के कारण भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने में मुख्य भूमिका में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह नजर आ रहे हैं, जिनकी आवाज़ और अभिनय हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करते रहे हैं। उनका अभिनय भी इस गाने में दमदार है। यूट्यूब पर ये गाना वायरल भी हो चूका है।
पवन सिंह के साथ इस वीडियो में संजना सिंह गाने में है जो की इस गाने को और भी लोकप्रिय बना रही है, इस गाने के रिलीज़ होने के बाद संजना सिंह की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस को लोगो ने काफी पसंद किया है। आपको बता दे की इस सांग की स्क्रिप्ट राइटिंगआशुतोष तिवारी ने की हैं, इस गाने में एक एक शब्द को बहुत ही शानदार तरीके से लिखा गया है। भोजपुरी गानों में अक्सर लोक संस्कृति और आम जीवन की भावनाओं को दर्शाया जाता है, और “Saiya Suni Na” भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। गीत के बोल सरल, भावुक और दिल को छू लेने वाले हैं, जिससे इस गाने को सुनने वाले अपने आप को रोक नाही पाते है। और यही वजह है की गाना हिट हो चूका है।
हिट हो चुका है ये गाना
इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जिन्होंने धुन और म्यूजिक अरेंजमेंट को मॉडर्न टच के साथ पेश किया है। गाने की धून युवाओ को थिरकने पर मजबूर कर देती है। संगीत में पारंपरिक भोजपुरी साउंड के साथ-साथ नए जमाने की बीट्स और इंस्ट्रूमेंट्स का बेहतरीन मिश्रण सुनने को मिलता है, जिससे यह गाना युवा वर्ग के बीच भी लोकप्रिय हो रहा है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जैसवाल ने किया है, जिन्होंने गाने की थीम और कलाकारों की भावनाओं को बखूबी कैमरे में कैद किया है। वीडियो की सिनेमैटोग्राफी, लोकेशन और कोरियोग्राफी भी काबिल-ए-तारीफ है। पवन सिंह के इस गाने को काफी खूबसूरत लोकेशन पर रिकॉर्ड किया गया है। जिससे गाने की क्वालिटी काफी बेहतरीन है और दृश्य भी मनमोहक है।
कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने कलाकारों के डांस मूव्स को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से प्रस्तुत किया है, जिससे वीडियो में ऊर्जा और उत्साह बना रहता है। “Saiya Suni Na” को रिलीज़ होते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यूट्यूब, स्पॉटिफाई, जिओसावन, गाना, एप्पल म्यूजिक और अमेजन म्यूजिक जैसे सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर यह गाना उपलब्ध है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने के क्लिप्स और रील्स वायरल हो रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। पवन सिंह और संजना सिंह की जोड़ी, आशुतोष तिवारी के बोल और प्रियांशु सिंह का संगीत मिलकर इस गाने को एक यादगार भोजपुरी हिट बनाते हैं।
पवन सिंह का दमदार परफॉर्मन्स
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी। उनका पहला म्यूजिक एलबम “ओढ़निया वाली” 1997 में आया था, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता 2008 में रिलीज़ हुए सुपरहिट गाने “लॉलीपॉप लागेलु” से मिली। यह गाना आज भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हिट माना जाता है और देश-विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। SFC Music का प्रोडक्शन और प्रमोशन भी इस गाने की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गाने की एडिटिंग, कलर ग्रेडिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन भी तकनीकी रूप से मजबूत है, जिससे वीडियो क्वालिटी में कोई कमी नहीं है। “Saiya Suni Na” उन सभी दर्शकों के लिए खास है, जो भोजपुरी संगीत और रोमांटिक गानों के शौकीन हैं। यह गाना न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि भावनाओं को भी छूता है। अगर आप भोजपुरी गानों के फैन हैं, तो “Saiya Suni Na” को जरूर सुनें और देखें। यह गाना आने वाले समय में भी अपनी लोकप्रियता बनाए रखेगा और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट करेगा।