आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 19वी क़िस्त, इस तरीके से चेक करे खाते में पैसे

आज बिहार के भागलपुर जिले में पीएम मोदी किसानो को सम्बोधित करने वाले है। और इस कार्यक्रम में लाखो किसान आने वाले है। आज देश में करोड़ो किसानो के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत 19 वी क़िस्त की राशि भी जारी करने वाली है। जिसका इंतजार किसानो ने पिछले चार महीने से किया है वो दी आज आ चूका है। देश के प्रधानमंत्री बिहार के भागलपुर जिले से डायरेक्ट किसानो के खाते में 2 हजार रु की राशि भेजने वाले है। ये राशि सीधा किसानो के बैंक एवं पोस्ट ऑफिस खाते में जमा होने वाली है। किसानो के खाते में जैसे ही राशि जमा होगी तो किसान आसानी से अपने खाते में राशि को चेक भी कर पाएंगे। आज होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की राशि के साथ साथ प्रधानमंत्री अन्य कई विकास परियोजनाओं सम्बंधित घोषणा एवं उदघाटन करने वाले है।
इस मौके पर पीएम मोदी, बिहार के सीएम नितीश कुमार एवं प्रसासनिक आधिकारिक एवं नेता गण मौजूद होंगे। लाखो की संख्या में किसान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके लिए सुरक्षा प्रबंधन पूर्ण हो चुके है। इस प्रोग्राम का लाइव प्रसारण होने वाला है। देश के हर किसानो इस लाइव प्रसारण में पीएम मोदी अभिभाषण को देख सकते है। आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर इस कार्यक्रम में किसानो के खाते में पीएम किसान योजना के तहत राशि भी जारी होने वाली है।
ये किसान होंगे लाभार्थी लिस्ट से बाहर
इस बार 19 वी क़िस्त की राशि के लिए केवल वो ही किसान लिस्ट में शामिल होंगे। जिनके पीएम किसान योजना खाते में सभी कार्य पूर्ण है। यानि की केवाईसी, भू सत्यापन, बैंक खाते में आधार लिंक, बैंक खाते का राष्ट्रीय भुगतान निगम के साथ लिंक और अन्य कार्य, जिसके लिए केंद्र सरकार ने समय समय पर किसानो को पूर्ण करने के लिए सलाह जारी की हुई थी। देश में अब भी लाखो किसान ऐसे होंगे , जिन्होंने समय रहते केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की होगी। तो ऐसे किसानो को सरकार की तरफ से 19 वी क़िस्त की राशि जारी नहीं होने वाली है। यदि इन किसानो को 20 वी क़िस्त की राशि लेनी है तो खाते से जुड़े सभी कार्य पूर्ण करने होंगे। तभी वो लोग पीएम किसान योजना के तहत राशि ले सकते है।
इस बार पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। क्योकि 18 वी क़िस्त जारी होने के समय बहुत से किसानो के खाते में केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं थी लेकिन इस बार लाखो किसानो ने समय रहते केवाईसी की प्रक्रिया एवं अन्य कार्य जो जरुरी है वो पूर्ण कर लिए है और ऐसे में उनको 19 वी क़िस्त का लाभ मिलने जा रहा है। कृषि विभाग की तरफ से भी किसानो के मदद के लिए समय समय पर कैंपिंग के जरिये ये कार्य पूर्ण करवाए गए है।
कैसे चेक करे आपके खाते में पैसे जमा हुए या नहीं
जिन लोगो ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकरण किया हुआ है। उनके खाते में यदि सभी कार्य पूर्ण है तो 19 वी क़िस्त की राशि आज जारी होने वाली है। ये राशि सीधे किसानो के बैंक खाते में जमा होने वाली है। ऐसे में यदि किसानो को खाते में राशि जमा हुई है या नहीं इसकी जानकारी लेनी है तो बैंक में पासबुक एंट्री करवा सकते है। इसके साथ ही बैंक भी SMS के जरिये लोगो को पैसे की निकासी एवं जमा की जानकारी दी जाती है। जिससे उनको घर से ही क़िस्त की राशि जमा हुई है या नहीं इसकी जानकारी मिल जाती है। यदि SMS नहीं आता है तो बैंक से भी पता कर सकते है।
लाभार्थी सूचि में नाम है या नहीं कैसे पता करे
यदि आपको देखना है की लाभार्थी सूचि में आपका नाम है या नहीं है तो इसके लिए आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ पर आपको फार्मर्स कार्नर का सेक्शन दिया गया है। जहा से आप बेनेफिशरी स्टेटस के सेक्शन में जाकर आसानी से लाभार्थी सूचि देख सकते है। यहाँ पर आपको अपने राज्य, जिले, गांव आदि को चुनाव करना होगा। इसके बाद आप पुरे गांव की सूचि देख सकते है। कौन कौन व्यक्ति इस योजना का लाभ ले रहा है। इसकी जानकारी यहाँ पर सूचि में मिल जाती है।