हरियाणा

हरियाणा में स्कूलों की मनमर्जी नहीं चलेगी, छात्र अपनी सुविधा से ले सकेंगे किताबे

हरियाणा राज्य में अब सभी स्कूलों में छात्रों को सरकार की तरफ से क्लियर कर दिया गया है की वो अपनी मर्जी से किसी भी किताब की दूकान से नई कक्षाओं के लिए किताब खरीद सकते है। निजी स्कूलों में किताब किसी भी एक दूकान से खरीदने को लेकर कई मामले सामने आते रहते है। लेकिन अब प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है की हरियाणा राज्य में किसी भी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अपनी मर्जी से किसी भी बुक स्टोर से किताबे खरीद सकते है।

स्कूल उनको बाध्य नहीं कर सकते है। इसके साथ साथ उन्होंने कहा है की राज्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो को 15 अप्रेल तक किताबे उपलबध करवा दी जाएँगी। राज्य में शिक्षण क्षेत्र में सरकार तेजी के साथ कई कड़े कदम उठा रही है। जिससे शिक्षा क्षेत्र में तेजी के साथ विकास एवं तीव्र गति से कार्य पूर्ण हो रहे है।

राज्य में सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में शिक्षा निति एवं अन्य कार्यो के लिए सम्बंधित अधिकारियो के साथ बैठक की थी। जिसमे राज्यों में स्कूलों में तेजी के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किये गए है। इसके साथ साथ बजट भाषण में शिक्षा को लेकर जो भी विषय सामने आये है उनको पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किये गए है।

छात्रों का सर्वांगीण विकास के लिए जरुरी है की शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी छात्रों को शामिल किया जाये। इसके लिए स्कूलों में छात्रों को खेल कूद के साथ साथ साफ सफाई सम्बन्धित कार्यो की शिक्षा, स्लोगन, जैसे कार्यो पर ध्यान दिया जायेगा। इसके साथ राज्य में जिले स्तर पर मॉडल संस्कृति महाविद्यालय विकसित करने के लिए भी स्कूलो का चयन पूर्ण हो चूका है।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button