हरियाणा

हरियाणा में पलटा मौसम, कई जगह पर ओलावृष्टि एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज

चंडीगढ़ : राज्य में पिछले दो से तीन दिनों के दौरान अलग अलग हिस्सों में तेज हवाएं, अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि जैसे हालत दर्ज किये जा रहे है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम में अचानक से बदलाव होने शुरू हुए थे। 11 अप्रेल की शाम से रात तक भी गुरुग्राम, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, महेन्दरगढ़ सहित अन्य कई जगहों पर बारिश एवं अंधड़ की गतिविधिया दर्ज गई थी। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो के दौरान राज्य के अलग अलग हिस्सों में तेज हवाओ के साथ बारिश की गतिविधिया जारी रहने के संकेत दिए है।

ओलावृष्टि एवं बारिश से तापमान में गिरावट

नारनौल क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ अलग अलग जगह पर तेज हवाओ के साथ बारिश एवं कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधिया दर्ज की गई थी। जिससे धीरे धीरे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। पुरे प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण बारिश की गतिविधिया जारी है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 11 अप्रेल की शाम के समय नूह क्षेत्र, झज्झर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत सहित अन्य अलग अलग जगह पर आंधी के साथ ओले गिरने की घटनाएं दर्ज की है। हरियाणा राज्य में आगामी तीन से चार दिनों के दौरान मौसम तक मौसम अच्छा रहने की संभावना है। लेकिन 16 से 17 अप्रेल के दौरान राज्य में फिर से तापमान में बढ़ोतरी एवं हिट वेव का असर शुरू होने के आसार बन सकते है। तेज गर्मी लोगो को परेशां कर सकती है।

weather

इन राज्य में बदल रहा है मौसम

आज 12 अप्रेल को हिमाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में वज्रपात एवं बारिश की गतिविधिया होने की संभावना है। जबकि उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाओ के साथ बारिश एवं वज्रपात की संभावना अलग अलग हिस्सों में बन रही है। उत्तर प्रदेश एक पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में 12 से 13 अप्रेल के दौरान अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी एवं ओलावृष्टि की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में पहले भी बारिश और अंधड़ के कारण 22 लोगो की जान एवं मवेशियो की जान भी जा चुकी है। फ़िलहाल नए सिस्टम से राज्य में तेज अंधड़ एवं बारिश की गतिविधिया जारी है।

राजस्थान राज्य में आज भी बारिश की संभावना

उदयपुर, चितोड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, पाली एवं बांसवाड़ा सहित आसपास के हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश एवं तेज अंधड़ की गतिविधिया दर की जा सकती है। हवाओ की गति 40kmph तक हो सकती है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। खासकर राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। लेकिन 12 अप्रेल के बाद इन राज्यों में मौसम के साफ रहने की संभावना है। धीरे धीरे तापमान में बढोत्तरी होने के आसार है।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button