IMD Weather : देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव हो रहे है। पिछले सप्ताह राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य कई राज्यों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई थी। वही पर हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखण्ड समेत अंडमान, पश्चिमी बंगाल क्षेत्र में बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है। लेकिन आगामी 24 घंटो के दौरान एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। जो की उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। अलग अलग हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश की गतिविधिया फिर से शुरू हो सकती है।
नया सिस्टम होगा एक्टिव
आगामी 24 घंटो के दौरान देश के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होने वाला है। जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है। बिहार राज्य में 18 से 19 अप्रेल के दौरान सुपौल, किशनगंज, खगरिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, बांका समेत आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ तेज अंधड़ एवं बारिश की गतिविधिया होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।
वही पर बिहार में आज 15 अप्रेल के दौरान बेगूसराय, बांका, जमुई, भागलपुर, खगरिया समेत आसपास के हिस्सों में तेज अंधड़ एवं बारिश की संभावना है। हवाओ की गति 60kmph तक जा सकती है। जबकि पटना, अररिया, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, गया, नवादा समेत अन्य 20 जिलों में गरज चमक के साथ तेज अंधड़ एवं कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।
16 से 17 अप्रेल के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। तेज हवाओ के साथ अगल अलग स्थानों पर वज्रपात एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। गया, नवादा, जमुई, बांका, शेखपुरा, खगरिया समेत अन्य कई जिलों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है।
राजस्थान, हरियाणा में लू का असर
15 से 16 अप्रेल के दौरान राजस्थान राज्य के अलग अलग हिस्सों में हिट वेव का असर जारी रहने की संभावना है। बीकानेर, शेखावाटी, जोधपुर समेत आसपास के हिस्सों में लू का असर एवं तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान इसमें और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
वही पर हरियाणा राज्य के अलग अलग हिस्सों में भी लू का असर जारी रहने की संभावना है। 15 – 18 अप्रेल को फतेहाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ समेत आसपास के हिस्सों में मौसम में बदलव की संभावना है। कुछ हिस्सों में आगामी तीन दिनों के दौरान हवाओ की गति तेज (30 – 40kmph) तक जाने की संभावना है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से इसका असर हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हो सकता है। जिससे भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। वही पर राजधानी दिल्ली में भी 16 से 18 अप्रेल के दौरन हिट वेव की स्थिति बन सकती है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
नए सिस्टम के सक्रिय होने से 18 अप्रेल के दौरान जम्मू कश्मीर, बलिस्तान, मुज्जफराबाद, लद्दाख, क्षेत्र में गरज चमक के साथ मध्य भारी बारिश एवं कुछ हिस्सों में बर्फबारी एवं ओलावृष्टि की संभावना है। नए सिस्टम का प्रभाव 20 अप्रेल तक इन हिस्सों में जारी रह सकता है। वही पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों में 20 अप्रेल तक बारिश एवं तेज हवाओ की गतिविधिया जारी रहने की संभावना है। नए सिस्टम का प्रभाव पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में भी हो सकता है।