Home » मौसम » मौसम में बदलाव शुरू, कही बारिश तो कही उष्ण लहर के संकेत, देखे मौसम अपडेट

मौसम में बदलाव शुरू, कही बारिश तो कही उष्ण लहर के संकेत, देखे मौसम अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण राजस्थान समेत हरियाणा, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो रही है। वही पर गुजरात समेत उड़ीसा, विदर्भ क्षेत्रों में उष्ण लहर के चलने की संभावना है। तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

by Manoj Yadav
weather today

राजस्थान राज्य में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च तक अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 14 से 15 मार्च के दौरान राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर संभाग के अलग अलग हिस्सों एवं जयपुर संभाग, जैसलमेर, फलोदी, नागौर क्षेत्रों में दोपहर के बाद तेज हवाओ के साथ बारिश की संभावना है। हवाओ की गति 30 से 40kmph तक रह सकती है, वही पर कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि की संभावना भी है। हालाँकि 16 मार्च के बाद भरतपुर एवं जयपुर संभाग को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने एवं तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन आगामी 48 घंटो के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

14 से 15 मार्च को राजस्थान के इन क्षेत्रों में बारिश

पश्चिमी एवं पूर्वी राजस्थान में सक्रिय सिस्टम के कारण जोधपुर, बीकनेर, अजमेर, भरतपुर, कोटा संभाग के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश एवं कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि 14 से 15 मार्च के दौरान दर्ज हो सकती है। किसानो को समय से पहले ही उचित प्रबंध कर लेने चाहिए। 16 मार्च के दौरान भरतपुर एवं उदयपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। किसानो को अनाज के सुरक्षित भण्डारण की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इसके साथ ही बदलते मौसम के दौरान फसलों में सिंचाई खासकर गेहू की फसल में ऐसे बदलते मौसम में सिंचाई करने से तेज हवाओ से गेहू की फसल गिरने की आशंका होती है। इसलिए सावधानी रखे।

पंजाब समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

पंजाब राज्य में 15 से 16 मार्च के दौरान अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवाओ एवं कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 15 मार्च के दौरान अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, भटिंडा क्षेत्र, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, फतेगढ़ साहिब एवं पठानकोट क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि 16 मार्च के दौरान पठानकोट, गुरुदासपुर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। गरज चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है।

हरियाणा राज्य में 15 मार्च के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी क्षेत्र, चरखीदादरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात क्षेत्र, पलवल, यमुनानगर, पंचकूला सहित अम्बाला क्षेत्र में गरज चमक के साथ हवाओ की रफ़्तार तेज होने के साथ साथ बारिश की गतिविधिया इन क्षेत्रों में दर्ज की जा सकती है। जबकि 16 मार्च के दौरान पंचकूला, यमुनागर, अम्बाला एवं कुरुक्षेत्र क्षेत्र में बारिश एवं तेज हवाओ की संभावना है। वही पर चंडीगढ़ में भी 15 से 16 मार्च के दौरान मेघगर्जन के साथ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

राज्य में 15 से 16 मार्च के दौरान सक्रिय सिस्टम के प्रभाव के कारण कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में 30 से 40kmph की गति से हवाओ के चलने की संभावना है। साथ में कही कही पर गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। पूर्वी एवं पश्चिमी राज्य के अलग अलग हिस्सों में वज्रपात एवं ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद 17 मार्च से मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में उष्ण लहर की संभावना

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सक्रिय सिस्टम का प्रभाव होने से बारिश एवं ओलावृष्टि जैसी गतिविधिया होने की संभावना है वही पर दूसरी तरफ गुजरात, ओडिसा जैसे राज्यों में फ़िलहाल तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। ओडिसा राज्य में 17 मार्च तक एवं विदर्भ क्षेत्र में 16 मार्च तक भीषण उष्ण लहर के चलने की संभावना है। वही पर महाराष्ट्र राज्य में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। चंद्रपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 14 मार्च के दौरान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वही पर अकोला क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस एवं अमरावती क्षेत्र में तापमान अधिकतम 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुजरात राज्य के कांडला पोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री एवं कांडला एयरपोर्ट क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया था।

Welcome to NFLSpice News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy