बदलता मौसम किसानो के लिए परेशानी, बारिश एवं ओलावृष्टि के आसार, देखे कहा होगी बारिश

एक साथ कई चक्रवातीय सिस्टम एक्टिव होने से देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव के साथ बारिश की गतिविधिया जारी है। एक चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र बांग्लादेश के ऊपर और दूसरा अरब सागर के मध्य भाग में सक्रिय होने से मौसम में तेजी के साथ तबदीली हो रही है। जबकि एक चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र मन्नार की खाड़ी क्षेत्र में बना हुआ है। देश में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटो में अलग अलग स्थानों पर बारिश दर्ज की जा रही है। केरल, अंडमान निकोबार क्षेत्र में अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है। वही पर आगामी 24 घंटो के दौरान भी बारिश की गतिविधिया अलग अलग हिस्सों में दर्ज की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम
राज्य के अलग अलग हिस्सों में 28 फरवरी से 1 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ बारिश एवं वज्रपात एवं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। प्रदेश के मुज्जफरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, संभल, बदायू , शाहजहांपुर, पीलीभीत, मथुरा, फर्रुखाबाद, हरदोई, हाथरस समेत आसपास के अन्य जिलों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। जो की किसानो के लिए समस्या बन सकती है। किसानो को फसलों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध पहले से ही कर लेने चाहिए।
बिहार राज्य में रहेगा तेज हवाओ का असर
राज्य के अलग अलग जिलों में आगामी दो दिनों के दौरान चम्पारण क्षेत्र, मधुबनी, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जमुई, बाँदा सहित नवादा एवं अन्य हिस्सों में तेज हवाओ का असर जारी रह सकता है। हवाओ की रफ़्तार 30 से 40kmph रह सकती है। कुछ स्थानों पर बादलो के छाए रहने एवं हल्की बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट इन क्षेत्र में जारी किया है। जबकि झारखण्ड राज्य के उत्तर पश्चिमी एवं उत्तरी भागो में 28 फरवरी से 1 मार्च के दौरान बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादलो की आवाजाही दर्ज हो सकती है। 1 मार्च के बाद मौसम के शुष्क रहने के आसार है।
राजस्थान राज्य में बारिश की संभावना
राज्य में अधिकांश हिस्सों में सरसो की कटाई का सीजन चल रहा है। और अभी बारिश की गतिविधिया अलग अलग हिस्सों में शुरू होने से किसानो की दिक्क्त बढ़ सकती है। राजस्थान के नागौर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझनू, सीकर, चूरू, बीकानेर समेत अन्य कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने एवं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी एवं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 28 फरवरी यानि की आज भरतपुर, जयपुर एवं बीकानेर संभाग के अलग अलग हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव से बारिश एवं तेज हवाओ का असर देखने को मिल सकता है। हवाओ की रफ़्तार 30 से 40kmph तक रह सकती है। 1 मार्च को भी राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में छिटपुट बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 1 मार्च के बाद अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा सकता है। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।
हरियाणा एवं पंजाब राज्य में बदलेगा मौसम
28 फरवरी के दौरान पंजाब राज्य के गुरुदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, नवाहशाहर, होशियारपुर, रूपनगर समेत अन्य अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश एवं तेज हवाओ की संभावना है। जबकि हरियाणा राज्य के पंचकूला, यमुनागर, अम्बाला, कैथल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, जींद एवं कुरुक्षेत्र समेत अन्य कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादलो की आवाजाही के साथ कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया आज दर्ज हो सकती है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने के आसार है। 28 फरवरी के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर में अलग अलग हिस्सों में भारी अति भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।