हरियाणा में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी: पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भारी गिरावट, जानें आगे का मौसम
![Heavy drop in temperature due to western disturbance know the weather ahead](https://nflspice.com/static/c1e/client/122375/uploaded/74079e62ccf2332e48af92bfac85da87.jpg)
एक सप्ताह पहले मौसम विभाग की तरफ से अधिसूचना में बताया गया था की आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है और इसके बाद से अब दो दिन से हरियाणा में रुक रुक कर बारिश हो रही है। इस बारिश ने अचानक से तापमान में काफी तेजी के साथ गिरावट की है और अब ठंड अचानक से बढ़ गई है।
अचानक ठंड बढ़ने के कारण लोगों की दिनचर्या थम सी गई है। आज सुबह पुरे हरियाणा प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है जिसके चलते गाड़ियों की रफ़्तार धीमी हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की मौसम विभाग की तरफ से खबर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और यूपी में हलकी हलकी बारिश कुछ स्थानों पर होगी जिसके चलते अब सर्दी और अधिक बढ़ेगी तथा कोहरा गिरेगा।
हरियाणा के विभिन्न जिलों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। रुक रुक कर तेज बारिश होने के बाद से पुरे प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। 26 और 27 तारीख को एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिसार, रोहतक, सोनीपत, नारनौल, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और भिवानी में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने की उममीस जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और सुबह कोहरे का असर बना रहेगा। शुक्रवार शाम तक यह विक्षोभ समाप्त हो जाएगा लेकिन इसके बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इस समय पहाड़ी इलाकों में भरी बर्फ़बारी हो रही है जिसके चलते भी प्रदेश में अब तेज ठंड का सामना लोगों को आने वाले दिनों में करना पड़ेगा। Reported by Vinod Kumar, Kund, Rewari - For NFLSpice News