home page

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भारी बारिश की संभावना, देखे मौसम पूर्वानुमान

देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम में फिर से नए सिस्टम के एक्टिव होने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना बन रही है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश एवं आसपास के हिस्सों में भारी बारिश एवं बर्फबारी होने के संकेत नजर आ रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में नए सिस्टम का प्रभाव रहेगा। 25 फरवरी 2025 से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया देखने को मिल सकती है। वही पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य कुछ राज्यों में धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
 | 
weather

Weather : देश के अलग अलग हिस्सों खासकर जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में नए सिस्टम के प्रभाव के कारण भारी बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 26 से 28 फरवरी के दौरान हरियाणा राज्य के अम्बाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल सहित करनाल जिल में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। चंडीगढ़ में भी आगामी दो से तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना है। चंडीगढ़ में 26 से 28 फरवरी के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। वही पर पंजाब राज्य के अलग अलग हिस्सों में 26 से 28 फरवरी के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

पंजाब, चंडीगढ़ एवं हरियाणा में बदलेगा मौसम 

26 से 28 फरवरी के दौरान मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अमृतसर, गुरुदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, रूपनगर, पटियाला समेत अन्य कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश एवं हवाओ की रफ़्तार 30 से 40 kmph तक रहने की संभावना बन रही है। वही पर हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में भी 26 से 28 फरवरी के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है। चंडीगढ़ राज्य में भी आगामी दो से तीन दिनों के दौरान बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। हालाँकि झारखण्ड एवं बिहार राज्य में आगामी कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने के आसार है। 

28 फरवरी तक बदलेगा मौसम 

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। इसमें 25 फरवरी के दौरान गिलगित बाल्टिस्तान , मुज़फ़्फ़राबाद , जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख क्षेत्र में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। जबकि 26 फरवरी से 28 फरवरी के दौरान जम्मू कश्मीर क्षेत्र, लेह लद्दाख, गिलगित बालितस्तान , मुज्जफराबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज होने के आसार बन रहे है। हिमचाल प्रदेश राज्य के अलग अलग हिस्सों में 27 फरवरी से 28 फरवरी के दौरान भारी बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज होने के आसार है। 

पिछले 24 घंटो में दर्ज बारिश 

पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते पिछले 24 घंटो के दौरान मिजोरम, ओडिसा, नागालैंड, त्रिपुरा, असम के दक्षिणी हिस्सों एवं तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज हुई है। जबकि अंडमान निकोबार एवं केरल के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम एवं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई थी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now