सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओ के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि की गतिविधिया होंगी तेज
नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय होने के साथ ही उत्तर पश्चिमी भारत के हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। आगामी 24 घंटो के दौरान हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, केरल सहित अन्य कुछ राज्यों में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।
राजधानी दिल्ली में भी बारिश की गतिविधिया आगामी 24 घंटो के दौरान दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया हो सकती है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण दिल्ली , हरियाणा, उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है। 28 दिसम्बर के बाद इन हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। जिससे यातायात की गतिविधिया प्रभावित हो सकती है।
हरियाणा में बारिश
सक्रिय सिस्टम के कारण हरियाणा प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया तेज हो सकती है। यमुनानगर, सिरसा, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात क्षेत्र, पलवल, भिवानी, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला सहित अन्य कई जिलों में बारिश की गतिविधिया तेज हो सकती है। तेज हवाओ एवं कुछ हिस्सों में वज्रपात की संभावना है। हवाओ की रफ़्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
बिहार राज्य में बदलेगा मौसम
28 से 29 दिसम्बर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बिहार राज्य में अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव के कारण हल्की बारिश, वज्रपात एवं तेज हवाओ की संभावना है। 28 से 29 दिसम्बर के दौरान बिहार के बक्सर, भोजपुर, भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, अरवल सहित आसपास के हिस्सों में गजर चमक के साथ वज्रपात एवं बारिश की गतिविधिया हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 से 27 दिसम्बर के दौरान बिहार के चम्पारण, सिवान, सरन एवं गोपालगंज क्षेत्र में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
27 से 28 दिसम्बर के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश के पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात एवं बारिश की गतिवधियां दर्ज हो सकती है। इस दौरान हवाओ की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, प्रदेश के बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, अमरोहा, आगरा, रामपुर एवं आसपास के हिस्सों में 27 दिसम्बर के दौरान ओलावृष्टि की संभावना है जबकि 28 से 29 दिसम्बर के दौरान चित्रकूट, कौशाम्बी, चंदौली, मिर्जापुर, बहराइच सहित आसपास के हिस्सों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है।
मध्य प्रदेश में बारिश एवं वज्रपात
दिसम्बर 27 के दौरान मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश एवं वज्रपात की गतिविधिया हो सकती है। इसमें मदंसौर, गुना, दतिया, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, छतरपुर सहित अन्य कुछ हिसो में 27 दिसम्बर के दौरान वज्रपात, एवं घने कोहरे की स्थिति कुछ हिस्सों में बन सकती है। जबकि 28 दिसम्बर के दौरान मध्य प्रदेश के सागर, पांढुर्ना, मंदसौर, भोपाल, दतिया, भिंड, मुरैना, नर्सिंघ्पुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, जबलपुर, उमरिया, टीकमगढ़ सहित अन्य कुछ हिस्सों में तेज हवाओ के साथ ओलावृष्टी, वज्रपार्ट एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।