home page

देश के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की संभावना, जाने मौसम पूर्वानुमान

 पिछले 24 घंटो के दौरान हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है, आज देश के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है, सुबह एवं रात के समय हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में घने कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है, 29 से 30 दिसम्बर के दौरान घने कोहरे की चादर एवं शीतलहर की संभावना बनी हुई है। 
 | 
weather update
पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हुई है, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड सहित अन्य कई राज्यों में पिछले 24 घंटो के दौरान बारिश की गतिविधिया दर्ज हुई है, आगामी 48 घंटो के दौरान देश के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की संभावना बन रही है, भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान घने कोहरे की संभावना बन रही है

हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब राज्य में 29 से 30 दिसम्बर के दौरान एवं राजस्थान राज्य के अलग अलग हिस्सों में 29 दिसम्बर के दौरान सुबह एवं रात के समय घना कोहरा छा सकता है।  वही पर कुछ हिस्सों में आगामी 48 घंटो के दौरान शीतलहर का असर होने की संभावना है, जिससे ठण्ड में इजाफा होगा, बारिश एवं ओस गिरने के कारण फसलों में काफी फायदा होने वाला है, फसलों में अच्छी ग्रोथ होगी। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित होगी, यातायात प्रभावित हो सकता है। 

देश के अलग अलग हिस्सों में तापमान 

राजस्थान के चूरू में 29 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि गंगानगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लुधियाना पंजाब में तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज हुआ है, जयपुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 13 डिग्री सेल्सियस, पालम में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया गया है, 29 दिसम्बर के दौरान लेह में न्यूनतम तापमान -11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस एवं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री दर्ज हुआ था। 

उत्तर प्रदेश के इन हिस्सों में घने कोहरे की संभावना 

प्रदेश में कई जिलों में सुबह एवं रात के समय घने कोहरे की संभावना है 48 घंटो के दौरान बाँदा, फरुखाबाद, गाजियाबाद, कन्नौज, हापुड़, हमीरपुर, अमेठी, संतकबीर नगर, बुलंदशहर, गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, ललितपुर, प्रतापगढ़, महराजगंज, कानपूर देहात एवं नगर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, देवरिया सहित अन्य कई जिलों में घने कोहरे की संभावना है, इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वही पर आज बिहार के चम्पारण, सिवान, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, कैमूर, बक्सर सहित अन्य कुछ जिलों में घने कोहरे एवं कुछ हिस्सों में बादलो की आवाजाही की संभावना है। 

29 से 30 दिसम्बर के दौरान झारखण्ड राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लोहरदगा एवं सिमडेगा क्षेत्र में घने कोहरे की संभावना सुबह एवं रात के समय है, जामतारा, दुमका, पाकुर, साहिबगंज, गोड्डा क्षेत्र में भी घने कोहरे की संभावना है, skymet Weather के मुताबिक आगामी 24 घंटो के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख क्षेत्र में बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, हरियाणा में कुछ हिस्सों एवं दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधिया आगामी 24 घंटो के दौरान हो सकती है, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र के मध्य हिस्सों, विदर्भ, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, रायलसीमा क्षेत्र में भी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now