कड़ाके की ठण्ड एवं शीतलहर का असर रहेगा जारी, बारिश की गतिविधियों में तेजी की संभावना, जाने आज कैसा रहेगा मौसम
इस नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना 27 से 28 दिसम्बर के दौरान बन रही है। जिसके प्रभाव के कारण भारत के मध्य उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। अलग अलग स्थानों पर बारिश एवं ओलावृष्टि एवं कुछ हिस्सों में तेज हवाओ का असर देखने को मिल सकता है।
जारी रहेगा शीतलहर का असर
वर्तमान में देश के अलग अलग हिस्सों में गंभीर शीतलहर एवं कड़ाके की ठण्ड का असर जारी है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर एवं कड़ाके की ठण्ड ने जीवन की रफ्तार को थाम रखा है। आज भी हिमाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में गंभीर शीतलहर का असर रहने की संभावना बनी हुई है। राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिला है। वही पर राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटो के दौरान हुई बारिश के कारण अब घने कोहरे का असर है। विजिबिलिटी काफी कम रही है। दिल्ली के पालम एवं सफदरगंज क्षेत्र में विजिबिलिटी 100 के आसपास रही है।
तापमान में गिरावट
देश के अलग अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है , अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि गंगानगर राजस्थान में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ है। बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ है, राजस्थान के चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ है।
यहाँ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी
पंजाब , हरियाणा, चंडीगढ़ में 26 से 28 दिसम्बर के दौरान अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उसके प्रभाव से इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाओ का रुख बन सकता है , इन राज्यों में शाम एवं सुबह के समय घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। 29 दिसम्बर तक कोहरे की समस्या अलग अलग हिस्सों में देखने को मिलेगी, 27 दिसम्बर के दौरान हरियाणा के अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, महेंद्रगढ़, करनाल , कैथल में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। गरज चमक के साथ तेज हवाओ का रुख बन सकता है।
वही पर 26 दिसम्बर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा एवं अजमेर संभाग में अलग अलग स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 28 दिसम्बर के दौरान कोटा एवं भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है।
28 दिसम्बर के दौरान नए सिस्टम के प्रभाव के कारण बिहार के बक्सर, भोजपुर, भबुआ, रोहतास, गया, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, पटना, नालंदा, बेगूसराय, लख्सराय, नवादा सहित आसपास के हिस्सों में वज्रपात एवं मेघगर्जन की संभावना है। कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार है। 26 से 27 दिसम्बर के दौरान कुछ हिस्सों में कोहरे का असर जारी रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर 26 से 28 दिसम्बर के दौरान बारिश, ओलावृष्टि एवं कोहरे की सभावना है, 26 से 27 दिसम्बर के दौरान सुबह एवं रात के समय प्रदेश के चंदौली, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती सहित कई जिलों में घने कोहरे का असर जारी रह सकता है। 28 दिसम्बर के दौरान सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तेज हवाओ एवं बारिश, ओलावृष्टि हो सकती है, राज्य के अलग अलग हिस्सों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा.